Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...

जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा

  • लोकसभा चुनाव तक कोई बदलाव नहीं

  • इसके प्रस्ताव को राजनाथ सिंह ने पेश किया

  • अगले चुनाव में पार्टी और ज्यादा सीटें जीतेगी

नयी दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल को अगले वर्ष लोकसभा चुनाव के लिए जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके श्री नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया।

इससे साफ हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव तक श्री नड्डा ही पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। इसकी संभावना पहले ही व्यक्त की गयी थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव किया जिसका सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि से समर्थन किया। श्री नड्डा का मौजूदा कार्यकाल 20 जनवरी को पूरा हो रहा है।

इस फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि श्री नड्डा के तीन वर्ष के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के ब्रॉण्ड एवं जनाधार बढ़ा है और यश प्राप्त हुआ है। श्री शाह ने कहा कि उनके नेतृत्व में 73 चुनावों में विजय हासिल हुई है।

बूथ सशक्तीकरण योजना में एक लाख 30 हजार बूथों को मजबूत करने का काम किया। तेलंगाना एवं प›िम बंगाल में पार्टी के पक्ष में मजबूत माहौल बना। लोकसभा प्रवास योजना कामयाब रही है। जम्मू कश्मीर में ब्लॉक विकास परिषद के चुनावों भाजपा का यश बढ़ा है। घर घर तिरंगा अभियान में जन जन में रार्ष्ट्भक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ाने का काम किया गया है। मन की बात को जन अभियान बनाने का प्रयास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाने तथा कोविड महामारी के दौरान सेवा की संगठन जैसे कार्यक्रम की रचना की। गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि श्री नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा को 2024 में वर्ष 2019 के चुनावों की तुलना में अधिक बहुमत से भाजपा चुनाव जीतेगी और श्री मोदी पुन: प्रधानमंत्री बन कर देश की सेवा करेंगे। गृह मंत्री ने श्री नड्डा को उनके आगे के सफल कार्यकाल के लिए बधाई और अनंत शुभकामनाएं दीं।

इस बैठक में आज सामाजिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पारित किया जिसमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अवसंरचना, डिजीटल एवं कारोबारी वातावरण के विकास के साथ ही एक समावेशी सर्वस्पर्शी समाज बनाने की दिशा में कारगर पहल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सराहना की गयी।

इस क्रम में मोदी सरकार द्वारा अब तक किये गये उपायों की प्रशंसा के क्रम में परोक्ष तौर पर विरोधियों पर भी निशाना साधा गया है। यह कहा गया कि जो लोग पहले देश में डिजिटल क्रांति का मजाक उड़ाते थे आज वे भी इसका उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा भी मोदी सरकार ने कोरोना जैसी वैश्विक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर देश को मजबूती प्रदान की है। इन प्रयासों की वजह से तमाम परेशानियों के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था फिर से प्रगति पथ पर चल पड़ी है।