Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... सत्ता का दुरुपयोग करने वालों के लिए सबक: खेड़ा Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... तृणमूल कांग्रेस की चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका खारिज देश भर के अधिकांश मोबाइलों में बजा सायरन बंगाल के चौबीस परगना की दो सीटों पर दोबारा वोट विरोध और उकसावे के बीच बड़ा अंतर होता है भाजपा का दांव अब भाजपा पर आजमा रही है आप

राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मौन क्यों? दीपक प्रकाश

  • नियोजन नीति पर कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र

  • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

  • कांग्रेस को आम जनता से कुछ लेना देना नहीं

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य संपोषित भ्रष्टाचार पर आखिर चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह जानना चाहती है कि राज्य में कांग्रेस के सहयोग से चल रही सरकार में खनिज संसाधनों की लूट मची है।

चौतरफा भ्रष्टाचार से जनता त्राहि त्राहि कर रही लेकिन कांग्रेस कार्यसमिति ने इसपर चिंता व्यक्त करना भी उचित नहीं समझती। उन्होंने क्या कि राज्य में विकास शून्यता है, अपराधी बेलगाम हैं,बेटी बहनों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बेटियों को अपराधी जलाकर,टुकड़ों टुकड़ों में काटकर निर्मम हत्या कर रहे।

घुसपैठिए लगातार आदिवासी,दलितों की जमीन छीन रहे,गरीबों के अनाज की लूट मची है,सड़क बिजली,

पानी,चिकित्सा का बुरा हाल है लेकिन लगता है कांग्रेस पार्टी को जनसमस्याओं से कुछ भी लेना देना नही है। श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता सुख चाहती है। उसे राज्य के विकास से कुछ भी लेना देना नही है।आज राज्य बेरोजगारी दर में देश में सबसे ऊपर है।

लेकिन राज्य सरकार लगातार युवाओं को दिग्भ्रमित कर रही है। श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नियोजन नीति पर स्वयं भी दिग्भ्रमित है और जनता को भी दिग्भ्रमित कर रही है। कहा कि यही कांग्रेस है जो सरकार की नियोजन नीति का बखान करते थक नहीं रही थी और आज उसे परिवर्तन करने की मांग भी कर रही है।

यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है।कांग्रेस पार्टी अपने खिसकते जनाधार से परेशान है। कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने जिसप्रकार से अपने विधायक ममता देवी की सदस्यता समाप्तिके संबंध  बयान दिया है वह पूरी तरह न्यायालय की अव मानना है । श्री पांडेय पर आवमाना का मामला दर्ज होना चाहिए।