Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

नये साल के जश्न के मौके पर बर्लिन में व्यापक हिंसा

बर्लिनः दो साल की बंदी के बाद नये साल का जश्न भी यहां हिंसक हो गया। इस दौरान आपात सेवा में लगे कर्मचारियों पर 39 स्थानों पर हमले हुए। देश के दूसरे हिस्सों में भी इस किस्म की हिंसा की सूचनाओं ने सरकार को फिर से सतर्क कर दिया है। दरअसल हाल ही में नाजीवाद समर्थक एक गुट के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी।

दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन में भी भेष बदलकर नाजीवाद का समर्थन करने वाले मौजूद हैं। इन सूचनाओं के बाद भी बर्लिन एवं जर्मनी के अन्य हिस्सों में सिर्फ सरकारी कर्मचारियों पर हमले की अब गहन जांच प्रारंभ कर दी गयी है। दरअसल सरकार ने दो साल की सख्ती के बाद पहली बार नये साल के उत्सव के मौके पर लोगों को आतिशबाजी की छूट दी थी।

बर्लिन में एक के बाद एक हमले क्यों हुए हैं, इसकी जांच की जा रही है। सूचना के मुताबिक ऐसे हमलों में 15 आपातकर्मी घायल हुए हैं। इसके अलावा 18 पुलिस अधिकारियों को भी भीड़ के हमले मे चोट आयी है। बर्लिन के दमकल विभाग को इस नये साल के जश्न के दौरान 17 सौ कॉल आये थे। इनमें से अधिकांश हिंसा से संबंधित थे।

वहां जाने वाले बचाव दल पर भी आतिशबाजी के बम फेंके गये। इसके अलावा हिंसक भीड़ ने कई व्यापारिक प्रतिष्ठानो को भी नुकसान पहुंचाया। अनेक स्थानों पर पुलिस, दमकल कर्मी और आम लोगों पर भी बीयर के बोलत फेंके गये। कुछ स्थानों पर तो सरकारी वाहनों से सामान भी लूट लिये गये हैं।

इस वजह से अब सरकार इन घटनाओँ पर गंभीर है क्योंकि आम तौर पर ऐसी घटनाएं सामान्य नहीं मानी जा सकती है। नये साल के जश्न में थोड़ा बहुत हंगाम होने का अनुभव पुलिस और दमकल वालों का था। इस बार की तरह हर तरफ एक जैसा हमला होने बिल्कुल नई बात थी। बर्लिन के अलावा डसेलडोर्फ, लेइपजिग, हैमबर्ग जैसे शहरो में भी उपद्रवी भीड़ ने एक जैसा आचरण किया है।

लेइपजिग में एक 17 साल के एक युवक की मौत भी हो गयी। बताया गया है कि वह अनधिकृत तौर पर जुटाये गये आतिशबाजी के विस्फोट का शिकार हो गया। अधिकांश स्थानों पर सरकारी कर्मचारियों पर आतिशबाजी को निशाना बनाकर चलाया गया। अब मामले की जांच मे जुटी पुलिस इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनपर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है।