Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार! आज 16 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई तक महंगे हुए जेवर, खरीदने से प... सांसद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ीं! पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, जानें याचिका में किन द... Ludhiana Crime News: लुधियाना में चोरों का तांडव, दो गुरुद्वारों की गोलक तोड़कर नकदी चोरी; इलाके में... Career After 10th: 10वीं के बाद सही स्ट्रीम कैसे चुनें? करियर काउंसलर की अभिभावकों को सलाह- बच्चे की... Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ने लगी तपिश, कई जिलों में पारा 40 के पार; रात में भी सताने लग... चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप: स्कूल, सेक्रेटेरिएट और फ्लाइट्स को उड़ाने का आया मेल; चप्पे-चप... Haryana Census 2027: घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना, सीएम नायब सैनी ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल; जानें... कुरुक्षेत्र के लाडवा में सनसनीखेज वारदात: कॉलेज संचालक के घर पर नकाबपोशों ने किए 18 राउंड फायर, इलाक... यमुनानगर में चालान काटने पर बवाल: बुलेट सवार युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपस में भिड़े, बीच सड़क पर ह... सोनीपत में रूह कंपाने वाली वारदात: खरखौदा में महिला का ईंटों से कुचलकर मर्डर, खून से लथपथ लाश मिलने ...

भाकपा राज्य कार्यालय में स्थापना दिवस समारोह आयोजित

रांचीः सीपीआई राज्य कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 98 वे स्थापना दिवस ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अल्बर्ट एक्का चौक रांची स्थित राज्य कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 98 वे स्थापना दिवस समारोह वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता  प्रताप मलिक की अध्यक्षता में हुई।

सर्वप्रथम जेपी झा के द्वारा झंडोत्तोलन कर शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समारोह की शुरुआत की गई ।स्थापना दिवस समारोह में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 26 दिसंबर 1925 को कानपुर में हुई थी ।

तब से लेकर अब तक किसानों मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमारे पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने शहादत दिया।  सैकड़ों लोग जेल की सलाखों में मर गए।  आजादी की लड़ाई में तो भूमिका रहा ही आजादी के बाद भी शोषित पीड़ित दलित दबे कुचले लोगों की आवाज को बुलंद करने में हमारी पार्टी की अहम भूमिका रही है।

आने वाले दिन में पार्टी को मजबूत बनाने 2024 के लोकसभा और विधानसभा की चुनाव में मुस्तैदी से चुनाव को लड़ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेकर गांव गांव में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।  समारोह को वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता बाबूलाल झा के द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी के लंबे संघर्ष की इतिहास की गाथा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए भारतीय ने बड़ी कुर्बानी दी है। लेकिन वैसे लोग सत्ता सीन है, जिसने अंग्रेजों की दलाली में पूरे समय को बिताया है।

डॉक्टर आरपी चौधरी ने संबोधित करते हुए महात्मा गांधी और पटेल के जीवनी पर प्रकाश डाला ,समारोह में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य ए के रसीदी, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, सहित कई लोगों ने संबोधित किया। स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक के द्वारा उषा श्रीवास्तव ,जीपी झा ,प्रभात कुमार मल्लिक को शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

स्थापना दिवस के समारोह में ईफटा टीम के श्यामल मलिक, श्रीमती मलिक, सुमेधा मलिक के द्वारा गीत प्रस्तुत की गई ।समारोह में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ,जिला सचिव अजय कुमार सिंह ,राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बाबूलाल झा ,ए के रसीदी, आर पी चौधरी, लाल देव सिंह, सूबेदार राम ,सच्चिदानंद मिश्रा, इसाक अंसारी हसीब अंसारी, मतीयस उरांव,  शिव नारायण सिंह,  जितेंद्र मालीक, बलराम साहू, शुभा, प्रिया प्रबीन सुनील सिंह, जयंत पांडे, उमा देवी, उषा श्रीवास्तव, जीपी झा ,राजेंद्र रविदास, डीएन झा, राधा कांत झा, डॉक्टर आरपी चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।