Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प... Delhi-NCR Weather: दिल्ली में इस हफ्ते 45°C पार करेगा पारा, कल से 4 दिन भीषण लू का 'येलो अलर्ट' जारी

सोनीपत में रूह कंपाने वाली वारदात: खरखौदा में महिला का ईंटों से कुचलकर मर्डर, खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

सोनीपत: सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल, सिसाना मार्ग पर सुबह के समय एक महिला का शव मिलने से राहगीरों में डर और दहशत का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी.

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना: आज सुबह जब कुछ लोग अपने काम के लिए निकल रहे थे, तभी सिसाना मार्ग पर एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया. शव को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

प्राथमिक जांच में हत्या का शक: एसीपी जोगेंद्र शर्मा ने इस बारे में बताया कि, “पुलिस जांच में पता चला है कि महिला की हत्या ईंट मारकर की गई है. मृत महिला कूड़ा बीनने का काम करती थी और अपने परिवार के साथ भट्टे के पास एक कमरे में रहती थी. प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है.”

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का किया दावा: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.