Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल! Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान, इन 7 जिलों में 'येलो... सितारों से सजी दिल्ली की रात! IFFD 2026 में LG और CM की मौजूदगी में सम्मानित हुए मोहित सूरी-रमेश सिप... Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य...

अमेरिकी मिसाइल तैनात करने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी रूस ने

मॉस्कोः रूस ने साफ साफ चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन में अमेरिकी पेट्रियॉट मिसाइल तैनात किये गये तो वह और जोरदार ढंग से हमला करेगा। युद्ध क्षेत्र में अमेरिका का यह हथियार भी रूसी हमले के निशाने पर होगा। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेशकोव ने यह एलान किया है। उन्होंने साफ साफ सहा कि अगर यह अमेरिकी मिसाइल पद्धति यूक्रेन में तैनात होते हैं तो वे रूसी हमले के प्रथम लक्ष्य होंगे।

इस चेतावनी के बीच ही आज कियेब में फिर से रूसी मिसाइल हमला हुआ है। पिछले कुछ दिनों से ऐसा हमला कियेब पर नहीं हो रहा था। आज के हमले में कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है जबकि वहां के सैन्य प्रशासन का भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। दूसरी तरफ यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 13 रूसी ड्रोनों को मार गिराया है। इसके बीच ही रूसी हमले की वजह से यूक्रेन की बिजली व्यवस्था के बाधित होने का सिलसिला अब भी जारी है।

रूस की चेतावनी के बीच ही नाटो वहां हो रहे ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एयर डिफेंस पद्धति तैनात करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए अमेरिका ने यूक्रेन को पेट्रियॉट मिसाइल देने का फैसला लिया है। उन मिसाइलों को यूक्रेन की युद्ध सीमा के लिए उन्नत किया जा रहा है।

इधर खेरसोन के इलाके में स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि वहां भी रूसी तोप के गोले गिरे हैं। डोनेस्क के इलाके में रूसी सेना ने आगे बढ़ने का प्रयास किया था। यूक्रेन की सेना ने 14 इलाकों से रूसी सेना को पीछे धकेल दिया है। वैसे यूक्रेन के लिए चिंता का विषय यह भी है कि उसके मक्के की खेती इस बार भी चौपट हो रही है।

सारे खेत खाली पड़े हैं और अनाज की खेती करने के बाद भी उनकी सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध नहीं है। उधर रूस ने युद्धवंदियों की अदला बदली में यूक्रेन के 64 लोगों को आज रिहा किया है। इनमें एक अमेरिकी नागरिक भी है, जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।