Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा जीनापुर से हुई शुरू

सवाईमाधोपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान में नौवें दिन सवाईमाधोपुर जिले में खंडार के जीनापुर से सुबह छह बजे बाद शुरू हुई। गत सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 97वें दिन मंगलवार को सवाईमाधोपुर जिले में चल रही है और इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के अन्य कई नेता एवं पदाधिकारी श्री राहुल गांधी के साथ चल रहे है।

यात्रा में कांग्रेस के लोगों के साथ आम लोगों का भी काफी समर्थन मिल रहा है और इसमें भीड़ बढ़ती जा रही है। जीनापुर से शुरु हुई यात्रा करीब तेरह किलोमीटर चलकर दस बजे सूरवाल बाइपास पहुंचेगी जहां दोपहर का विश्राम होगा। विश्राम के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे से यात्रा फिर शुरू होगी। सूरवाल बाईपास से दुब्बी बनास तक करीब नौ किलोमीटर चलेगी और दुब्बी बनास पहुंचेगी।

इसके बाद दहलोद में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। इससे पूर्व यात्रा के दोपहर विश्राम के समय श्री राहुल गांधी कई किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। वह यात्रा में समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मिल रहे है और उनसे संवाद कर उनकी पूरी बात सुन रहे है।

इसके बाद वह यात्रा में साथ चल रहे मुख्यमंत्री से भी लोगों की समस्या हल करने का आग्रह करते है। राजस्थान में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी दो बार यात्रा से अलग हुए हैं। एक बार वह अपनी मां श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने बांधवगढ़ टाईगर प्रोजेक्ट चल गये थे। वहां पर मां के अलावा बहन प्रियंका और परिवार के दूसरे लोग भी आये थे।

इसके बाद एक दिन अपनी यात्रा अधूरी छोड़कर राहुल गांधी ने शिमला में आयोजित सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में भाग लिया था। वैसे भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े लोगों के मुताबिक राहुल गांधी ने अपनी शेष नौ किलोमीटर की यात्रा बाद में पूरी कर ली थी।