Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बोकारो 95.65 एकड़ वन भूमि घोटाला: CID जांच में बड़ा खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता शैलेश सिंह की जमानत याच... JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: CID ने 5 जिलों के 18 ठिकानों पर मारा छापा, असम CM ने छात्रों को दिया न... गढ़वा में बिहार जैसा गजब कारनामा! धान के खेत में खड़ा कर दिया 1.81 करोड़ का पुल, उद्घाटन से पहले ही ... रामगढ़ के लुकैयाटांड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिम... पलामू: जामताड़ा एनकाउंटर में ढेर कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पहुंचा पैतृक गांव, बुधवार को हो... धनबाद में भाकपा माले का प्रदर्शन: निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, DPR सा... पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का... महासमुंद: शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, 11 तारीख को सामूहिक इस्तीफे की... जांजगीर-चांपा: 1 करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी! फर्जी लेटर हेड बनाने वाला आरोपी इ... दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते कुल 69 पदक, 33 गोल्ड पर...

क्रिसमस का आनंद भी चौपट कर सकती है ब्रिटेन की शीतलहरी

  • मौसम के बदलाव का दूसरा नजारा दिखने लगा

  • इस बार शायद यह मौसम अधिक दिनों का होगा

  • इस साल यहां गर्मी भी बहुत अधिक पड़ी थी

लंदनः क्रिसमस करीब आने के बीच ही मौसम वैज्ञानिक कड़ाके की ठंड का अनुमान व्यक्त कर रहे हैं। वैसे भी इस बार ब्रिटेन के कई इलाकों में अचानक से मौसम उम्मीद से अधिक ठंडा हो गया है। कुछ इलाकों में हो रही बर्फवारी को देखकर भी स्थानीय निवासी हैरान है क्योंकि दिसंबर माह में ऐसा हाल उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। मौसम में हो रहे बदलाव का ऐसा संकट अब दुनिया के हर हिस्से में अलग अलग तरीके से दिखने लगा है।

इसके पहले ही यह आशंका व्यक्त की गयी थी कि भारत में इतनी अधिक गर्मी पड़ेगी, जो इंसान के सहन करने की सीमा से अधिक होगा। पाकिस्तान में आयी बाढ़ को भी मौसम के इसी बदलाव से जोड़कर देखा गया था। चीन में भी बर्फवारी और जलसंकट दोनों की परेशानी हुई है। अभी की मानें तो ब्रिटेन के स्कॉटलैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड और इंग्लैंड का पूर्वी छोर कड़ाके की ठंड को झेल रहा है।

अचानक तापमान में इस परिवर्तन को मौसम के बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। अनुमान व्यक्त किया गया है कि यह संकट अभी जारी रहने वाला है। आसमान पर हवा का रुख अगर बदला तो अगले सप्ताह के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। अचानक से यहां के कई इलाकों में तापमान गिर गया है। यह अपने आप में अजीब घटना है वरना देश के लोगों को बर्फवारी और ठंड की आदत है।

इसके बाद भी अचानक पारा के इस तरह नीचे आने से अनुभवी लोग भी हैरान हो रहे हैं। दिन के वक्त भी जो राहत वाली स्थिति होती थी, वह गायब हो चुकी है। वरना दो दिन पहले तक वहां का तापमान इस मौसम के औसत तापमान के जितना ही था। लोग यह मान रहे थे कि इस दौरान क्रिसमस का वे आनंद उठा सकेंगे क्योंकि पूरा देश धीरे धीरे उस उत्सव का माहौल में ढलता जा रहा है।

बुधवार की रात को अचानक तापमान के नीचे जाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ तो लोग हैरान हो गये। स्कॉटलैंड के ऊपरी इलाकों में यह तापमान गुरुवार को भी शून्य से नौ डिग्री नीचे चला गया। इसी तरह बेनसन, ऑक्सफोर्डशायद में शून्य से आठ डिग्री नीचे तथा कुमब्रिया में यह शून्य से साढ़े आठ डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

लोगों को अचानक से तापमान के इस तरीके से गिरने की आदत नहीं थी। इससे जनजीवन बाधित हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग कह रहा है कि उत्तरी यूरोप में इस बार अनुमान से बहुत अधिक ठंड पड़ेगी। आसमान पर कई स्थानों पर निम्न दबाव के क्षेत्र मौजूद होने की वजह से मौसम इस तरीके से अचानक बदल गया है।

इससे पहले यह वर्ष इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक गर्म वर्षों में से एक रहा है। यहां तक कि नवंबर माह तक लोग गर्म मौसम को महसूस कर रहे थे। अब स्थिति ठीक उसके विपरीत है। इस वजह से बर्फवारी से भी जनजीवन बाधित हो रहा है। लोगों के घरों के बाहर खड़ी कारों के ऊपर भी बर्फ की मोटी पर्त जम रही है। सड़कों पर जमे बर्फ को हटाने के लिए लगातार काम करना पड़ रहा है। वैसे मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने यह नहीं कहा है कि क्रिसमस आने तक यही सिलसिला जारी रहेगा लेकिन उनके मुताबिक मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से ऐसी स्थिति अचानक फिर से आ सकती है। इस बीच बर्फवारी की वजह से ब्रिटेन के ऐसे इलाकों में सफेद चादर की मोटी परत बिछती जा रही है।