Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

लेबनान के आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप में प्रसिद्ध अभिनेत्री गिरफ्तार

बेरूतः प्रसिद्ध अभिनेत्री स्टीफेनी सालिबा को सरकारी वकील की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी वहां के सेंट्रल बैंक के गर्वनर रियाध सालामेह की गिरफ्तारी के बाद हुई है। रियाध पर आरोप है कि उन्होंने निजी लाभ के लिए देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने वाले फैसले लिये।

वैसे चर्चा यह भी है कि तीन दशकों तक सेंट्रल बैंक के गर्वनर रहे इस व्यक्ति के साथ दूसरे राजनेता भी इस भ्रष्टाचार में शामिल हो सकते हैं। दरअसल लेबनान इस वक्त भीषण आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है और देश की अर्थव्यवस्था लगभग तबाह हो चुकी है। लेबनान के वित्तीय अभियोजक के अनुरोध पर अदालत ने इस अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था।

वैसे भी यह अभिनेत्री अपने खुलेपन की वजह से पहले से ही कई बार विवादों को जन्म दे चुकी हैं। आरोप है कि अवैध तरीके से धनोपार्जन तथा पैसे के हवाला कारोबार में भी वह शामिल रही है। देश का अरबों डालर बेइमानी से देश के बाहर भेज दिया गया है, जिस पर चंद लोगों ने कब्जा जमा रखा है।

यह धन यूरोप के देशों के अलावा स्विस बैंक में भी रखा गया है। जांच में इसके अलावा फ्रांस, लक्जमबर्ग और लिचेस्टेइन में भी देश का धन जमा होने की जानकारी मिली है। वैसे सेंट्रल बैंक के पूर्व गर्वनर ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को गलत बताया है। जांच करने वालों का कहना है कि उस पद पर होते हुए रियाध ने इस अभिनेत्री को कई बार बहुत महंगे गिफ्ट दिये थे।

उस अभिनेत्री के घऱ की तलाशी भी हो चुकी है लेकिन जांच एजेंसी ने यह नहीं बताया है कि तलाशी में क्या मिला है। देश की अर्थव्यवस्था की इस बदहाली के लिए राजनीतिक भ्रष्टाचार को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। सत्ता पर काबिज रहे नेताओं ने आपसी मिलीभगत से यह सारा पैसा विदेश भेजा है। इसमें सेंट्रल बैंक के गर्वनर रहे रियाध की भी भागीदारी रही है।