Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

चार हजार वर्षों से वहां लगातार जल रहा है एक पहाड़

  • अब यह स्थान वैश्विक पर्यटन स्थल है

  • वैज्ञानिक मानते हैं मिथेन भंडार है नीचे

  • एक अग्निमंदिर भी है, जो हिंदू परंपरा है

बाकुः अजरबैजान में एक पहाड़ है, जो पिछले चार हजार वर्षों से लगातार जल रहा है। वहां के मौसम के उतार चढ़ाव से इस आग का कोई लेना देना नहीं है। वैज्ञानिक मानते हैं कि इस पहाड़ के नीचे से किसी मिथेन गैस के भंडार से रिसने वाली गैस से यह आग लगी हुई है। इस आग को देखने की उत्सुकता ने इसे अब एक आकर्षक पर्यटन केंद्र बना दिया है। दुनिया भर के पर्यटक इस लगातार जलते पहाड़ के अलावा वहां के अन्य पौराणिक स्थानों को भी देखने आते हैं।

स्थानीय लोगों ने अपने पूर्वजों से मिली जानकारी के आधार पर बताया है कि यह आग पिछले चार हजार वर्षों से जल रही है। बारिश हो अथवा बर्फवारी, आग का उनसे कोई लेना देना नहीं होता। स्थानीय भाषा में इसे यानार डाग कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है जलता हुआ पहाड़। इस पहाड़ के एक छोर पर करीब दस मीटर लंबे इलाके में यह आग लगी हुई है। इस स्थान की वैश्विक चर्चा तो 13वीं सदी से ही होने लगी थी।

अब दुनिया के अन्य इलाकों के लोगों के पहुंचने का क्रम अधिक बढ़ गया है। इस वजह से वहां के अन्य पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया गया है। इन सभी स्थानों का प्राचीन इतिहास यह बताता है कि कभी यहां हिंदू धर्म था। वैसे प्राचीन काल में यहां जोरोसट्रियन धर्म के अनुयायी भी थे। वह धर्म ईरान में विकसित हुआ था लेकिन अजरबैजान में अधिक प्रचलित हुआ।

वहां की रात में जब बर्फवारी होती है तो अनेक लोग इसे दखने एकत्रित होते हैं। दरअसल आग की लपटों की वजह से हवा गर्म होती है। इसलिए बर्फवारी होने के दौरान भी बर्फ जमीन पर गिरने के पहले ही हवा में गर्मी पाकर घुल जाती है। वैसे कुछ लोगों का कहना है कि इस आग के बारे में जो कहानी है वह अतिरंजित है और यह आग 1950 में चालू हुई थी। यह पर्यटन केंद्र यहां से करीब तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वहां पर जो अन्य प्राचीन अवशेष और एक अग्निमंदिर है, वह उस प्राचीन काल में यहां हिंदुओ के होने की पुष्टि करता है। यह अग्निमंदिर भी शायद किसी मिथेन गैस के छेद के ऊपर बना हुआ है, जिस कारण वहां हमेशा आग जलती रहती है। कुछ लोग कहते हैं कि 17वीं सदी में हिंदू यहां आकर बस गये थे। वहां की संरचनाओँ को देखने से भी इस बात के संकेत मिलते हैं कि प्राचीन काल में यहां हिंदु रहा करते थे।