Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Damoh News: बीच सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर भागा ड्राइवर; अंधेरे में ट्रॉली से टकराया बाइक सवार, पेट के... Morena News: मुरैना SP के ट्रांसफर के बाद मची अफरातफरी; कार और झोले में भरकर बंगले पहुँचाई जा रही फा... Barwani Weather Update: बड़वानी में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवा के साथ बारिश, वेयर हाउस के बाहर रखा ... MP News: मुरैना में शिक्षा के मंदिर में अवैध शराब का धंधा; ASP नेता के स्कूल में छापेमारी, भारी मात्... Narsinghpur Accident: नरसिंहपुर में मजदूरों पर गिरा भारी-भरकम DDS टैंक; दो की दर्दनाक मौत, फैक्ट्री ... शिवपुरी न्यूज़: 'न भगवान रहेंगे, न कसम खानी पड़ेगी', बार-बार की कसमों से तंग युवक ने कुएं में फेंकी ... Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए बनेंगे 5 नए न्यास; प्रबंध समिति की बैठक ... Lokayukta Raid: 80 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए तीन बाबू; लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई से मचा ह... Relationship Murdered: रिश्ते हुए शर्मसार! फूफा ने भतीजी के साथ किया गलत काम; 5 माह की गर्भवती हुई म... MP Cabinet Meeting Today: एमपी कैबिनेट की बड़ी बैठक आज; किसानों को बोनस देने की तैयारी, इन प्रस्तावो...

मारियापोल में सैन्य छावनी बना ली है सेना ने

कियेबः रूसी सेना ने कब्जे वाले मारियापुल में अब स्थायी सैनिक छावनी बना लिया है। इस छावनी को शहर के ठीक बीचोंबीच स्थापित किया गया है। इसे आसमान से नजर रखने वाल सैटेलाइटों से साफ साफ देखा जा सकता है। आकार में यह नई छावनी अंग्रेजी के यू शब्द के जैसा है जिसमें ऊपर कुछ लिखा हुआ भी है।

रूसी सेना यहां पर करीब तीन महीने से कब्जा जमाये बैठी है। इससे साफ हो जाता है कि रूसी विदेश मंत्री ने हाल ही में जो बयान दिया था, वह दरअसल कब्जे वाले इलाकों में स्थायी नियंत्रण कायम करना ही है। शहर के दूसरे हिस्से रूसी बमबारी से लगभग तबाह हो चुके हैं, यह भी सैटेलाइट चित्रों से साफ हो जाता है।

जिस स्थान पर यह सैनिक छावनी बनी है, उसकी छत पर लाल, सफेद और नीले रंग के रूसी निशान बने हुए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक अब तक के युद्ध में करीब 25 हजार नागरिक मारे गये हैं जबकि संयुक्त राष्ट्र के दल ने इसे बहुत कम बताया है।

वैसे वहां मौजूद रूसी सेना ध्वस्त हो चुके भवनों के मलवों से भी लाशें निकालकर दफना रही हैं। शहर के कई कब्रिस्तानों का दायरा अब पहले के मुकाबले अधिक हो गया है, जिससे पता चलता है कि वहां अन्य अनेक लाशों को दफनाया गया है। सैटेलाइट चित्रों क विश्लेषण करने वालों के मुताबिक इस शहर में पंद्रह सौ नये कब्र नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शहर के सिटी सेंटर के ऊपर भी एक स्क्रीन लगा दिया गया है।

आरोप है कि इसी सिटी सेंटर पर हुए हमले में सैकड़ों लोग मारे गये थे। यूक्रेन के सरकारी अधिकारियों के मुताबिक मारियापोल के नब्बे प्रतिशत निर्माण रूसी हमले में ध्वस्त हो चुके हैं। अब सेना वहां के ऐसे भवनों को तोड़ भी रही है जिनमें से अधिकांश रूसी मिसाइल की वजह से जबर्दस्त तरीके से क्षतिग्रस्त हुए थे। इन भवनों में रहना खतरे से खाली नहीं है। वैसे वहां मौजूद लोगों के बीच राहत सामग्री भी रूसी सेना के द्वारा ही वितरित किया जा रहा है। दूसरी तरफ शहर के चारों तरफ रूसी सेना मोर्चाबंदी भी करती जा रही है। अनेक इलाकों में सीमेंट से बने ऐसे मोर्चे अब नजर आने लगे हैं।