Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य... Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप। Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में सनकी प्रेमी का खौफनाक कदम, गर्लफ्रेंड के माथे पर पिस्टल सटाकर मारी... Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, देवर-भाभी और भतीजे की मौके पर ही मौत मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: 8 भारतीयों की मौत और 1 लापता, जानें कितने सुरक्षित लौटे और क्या है सरकार का... Shagun Vivah Utsav: दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आश... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, यूपी में 2 दिन की चेतावनी। क्या है कोरोना का नया Cicada वैरिएंट? जानें इसके लक्षण और भारत पर पड़ने वाला असर मीठे पानी की मछलियों की आबादी में कमी सृजन घोटाले का दागी स्टेनो फिर से फंस गया जाल में

हम अपने लक्ष्य के एक कदम और करीब : मेसी

लियोनेल मेसी ने कहा कि अर्जेंटीना ने यहां अंतिम 16 के मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप गौरव के अपने लक्ष्य की ओर ‘एक और कदम’ बढ़ा लिया है। मेसी ने अर्जेंटीना को पहले हॉफ में गोल करके जीत की तरफ भेजा और जूलियन अल्वारेज ने लीड को दोगुना कर दिया। जिसने शनिवार को अहमद बिन अली स्टेडियम में एक नाटकीय निष्कर्ष सुनिश्चित किया। मेस्सी का यह गोल उसके क्लब और देश के लिए खेले गये एक हजारवें मैंच में आया।

उसने विश्व कप नॉकआउट मैच में पहली बार गोल किया। मेसी ने कहा, एक और लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। हम अपने उद्देश्य के एक कदम और करीब हैं।’’ उसने कहा , यह एक कठिन खेल था, हम जानते थे कि यह ऐसा ही होने वाला था। हमारे पास आराम करने के लिए ज्यादा समय नहीं था और हम इसके बारे में चिंतित थे। हम जानते थे कि यह एक कठिन खेल होने वाला है। वे शारीरिक रूप से बहुत मजबूत हैं।

हम फायदा उठाने में सफल रहे और फिर यह जटिल हो गया। हमें अंत में थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा लेकिन यह विश्व कप है। सभी खेल कठिन हैं। मेसी ने स्टेडियम में मौजूद अर्जेंटीना के हजारों प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया ,जिन्होंने 90 मिनट के दौरान उनका उत्साह बढ़ाया। मैच की अंतिम सीटी बजने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने पिच पर उनकी सराहना की।

इस 35 वर्षीय फॉरवर्ड खिलाड़ी ने कहा पूरा अर्जेंटीना यहां होता तो अच्छा होता लेकिन जाहिर है ऐसा नहीं हो सकता। हम हमेशा इन प्रशंसकों के सामने खेलने के लिए रोमांचित होते हैं और उनकी खुशी और जुनून को महसूस करने के लिए हर मैच में उनका समर्थन करना बहुत अच्छा होता है।