Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्... Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लि...

निर्दोष की हत्या के जुर्म में 49 को मृत्युदंड

अलजियर्सः यहां की एक अदालत ने एक साथ 49 लोगों को मौत की सजा सुनायी है। वैसे तय है कि यह सजा बाद में आजीवन कैद में तब्दील हो जाएगी क्योंकि अभी यहां मृत्यदंड देन पर रोक है। इनलोगों का अपराध सिद्ध हो गया है। इन लोगों ने मिलकर एक निर्दोष व्यक्ति को पीट पीटकर मार डाला था।

दरअसल जिसे मारा गया वह जंगल में लगी आग को बूझाने गया था और भीड़ ने उसे आग लगाने वाला समझकर इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गयी। मारा गया व्यक्ति जामेल बेन इस्माइल था। यह घटना वर्ष 2021 की है। देश में दावानल की अनेक घटनाएं हुई थीं और इसमें 90 लोग जलकर मरे थे।

इस्माइल भी अपने घऱ से काफी दूर जंगल में लगी आग को बूझाने के लिए चला गया था। वह जहां मदद के लिए गया था वह इलाका उसके घऱ से दो सौ मील की दूरी पर है। आरोप है कि घटनास्थल पर पहुंचन के बाद स्थानीय भीड़ ने उस पर यह आरोप लगाया कि जंगल में आग उसी ने लगायी है। इसके बाद उस पर भीड़ ने हमला कर दिया और उसकी मौत हो गयी। बाद में किसी ने इस बारे में एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर दिया।

इस वीडियो में भीड़ को उसे पीटते और बाद में गांव के बीच ले जाकर उसे जिंदा जला देते देखा गया। इस वीडियो को वायरल होते ही बवाल मच गया और हर स्तर पऱ इसकी आलोचना होने लगी। सरकार पर भी निकम्मेपन के आरोप लग गये। इस्माइल के भाई ने सोशल मीडिया से यह वीडियो मिटा देने की अपील भी की और कहा उसकी मां को पता ही नहीं चल पाया कि उसके एक बेटा इस तरीके से मारा गया है।

मृतक के पिता ने भी कहा कि दरअसल उनका बेटा संकट में दूसरों की मदद करने गया था। माहौल बिगड़ने के बीच ही इस परिवार ने शांति बनाये रखने की अपील भी की। मामला अत्यधिक चर्चित होने की वजह से मामले की जांच हुई। इसमें घटना में लिप्त लोगों को इस अपराध के लिए दोषी पाया गया।