Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

असम में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर फायरिंग की

  • जंगल में आतंकियों के साथ सेना की जंग जारी

  • सेना की गश्त के दौरान हुआ था यह हमला

  • जंगल से बहुत बड़े धमाकों की आवाज सुनी

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :असम के तिनसुकिया​ जिले में सोमवार को सेना के जवानों और अज्ञात उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि असम के तिनसुकिया में संदिग्ध आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी है।

टेररिस्ट्स ने सेना की गाड़ी पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद उग्रवादी आस-पास के इलाके में भाग खड़े हुए। उग्रवादियों की तलाश में सेना का अभियान जारी है. इस मुठभेड़ में से2 आतंकवादी मारे गए।

प्रवक्ता के अनुसार बारपथार क्षेत्र में सुबह सेना की टीम गश्त लगा रही थी। तभी यह मुठभेड़ आरंभ हुई। रक्षा सूत्रों के अनुसार जब यह मुठभेड़ हो रही थी उस समय सैन्य गश्ती दल रूटीन गश्त की ड्यूटी पर था। सर्च अभियान अभी भी जारी है।सेना के सूत्रों के मुताबिक उग्रवादियों के हमले में पेट्रोलिंग काफिले के एक गाड़ी को नुकसान हुआ है। जैसे ही हमला किया गया, सेना के जवान तुरंत हरकत में आए और मोर्चा संभालते हुए फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान दूसरी ओर जंगल में सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया।

जंगल में अब तक आतंकियों के साथ सेना के जंग जारी है।स्थानीय लोगों का इस मुठभेड़ के बारे में कहना है कि इस दौरान बड़े धमाके की आवाज सुनी गई। जानकारी के अनुसार पेंगेरी-डिग्बोई रोड को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है तथा असम पुलिस समेत अतिरिक्त सुरक्षाबलों को इलाके में तैनात किया गया है।आतंकियों के हमले और मठभेड़ के बारे में एसपी तिनसुकिया गौरव अभिजीत ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कुछ आतंकियों द्वारा सेना के बुलेट प्रूफ वाहन पर हमला करने की कोशिश की गई। सेना ने जवाबी फायरिंग की। आतंकी भाग गए। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।