Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल! Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में अगले 5 दिन बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान, इन 7 जिलों में 'येलो... सितारों से सजी दिल्ली की रात! IFFD 2026 में LG और CM की मौजूदगी में सम्मानित हुए मोहित सूरी-रमेश सिप... Bhondu Baba Case Update: भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य... Bihar News: मुजफ्फरपुर में छात्रा के साथ दरिंदगी की आशंका, खेत में मिली लाश से इलाके में हड़कंप।

जंगल में मिला सेना का ढेर सारा हेलमेट, जांच जारी

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः राज्य के पश्चिम वर्धमान जिला के एक जंगल से ढेर सारे हेलमेट मिले हैं। देखने से ही यह सैनिकों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हेलमेट नजर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस सतर्क हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जब पहले इस बारे में खबर आयी थी तो पहले यह नक्सलियों का ठिकाना समझा गया था।

वैसे इस इलाके में नक्सली गतिविधियां नहीं होने की वजह से लोगों ने आनन फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी काफी सावधानी से जंगल में पैर रखा। पुलिस वाले भी इस बात को लेकर आशंकित थे कि यह कहीं नक्सलियो द्वारा बिछाया गया कोई नया जाल नहीं हो। हर किस्म की सतर्कता लेकर वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने पाया कि एक ही स्थान पर ढेर सारे हेलमेट पड़े हुए हैं।

यह हेलमेट देखकर ही स्पष्ट हो जाता है कि यह सारे आम दो पहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट नहीं हैं बल्कि सैनिकों द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हेलमेट हैं। इन्हें दरअसल युद्ध क्षेत्र में सामने से आती दुश्मन की गोली से बचाव के लिए पहना जाता है। वैसे दूसरे काम से बाहर निकलने वाले सैनिक भी यही हेलमेट पहनकर अपने दो पहिया वाहन चलाते हैं। कहां से यह सारा माल आया है, इस बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

घटनास्थल की जांच कर लौटे पुलिस अधिकारियों ने यह सूचना दी है कि कांकसा थाना के दो नंबर ब्लॉक के जंगल में यह पड़े हुए थे। इसके पास से ही राज्य राजमार्ग भी है। वहां पर करीब एक सौ की संख्या में ऐसे हेलमेट हैं। मोड़ग्राम के जंगल में पाये गये इन सभी पर खास किस्म का नंबर भी लिखा हुआ है।

इस सूचना से पास के पानागढ़ सैनिक छावनी को भी अवगत कराया गया है। वहां के एसीपी सुमन कुमार जयसवाल ने कहा कि देखने पर यह सैनिक हेलमेट ही लगते है लेकिन ऐसे हेलमेट इस जंगल में कैसे आये, इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। सेना के अलावा दूसरे विशेषज्ञों को भी सूचना दी गयी है। उनकी जांच के बाद मामले में और अधिक जानकारी मिल पायेगी।