Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या आईडीएफ का कोई भी सैनिक हताहत नहीं नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ...

सत्ता में आये तो मोदी स्टेडियम का नाम बदलेंगेः कांग्रेस

अहमदाबादः कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में अन्य बातों के साथ साथ मोटेरा स्टेडियम का नाम भी बदलने का एलान कर दिया है। इस स्टेडियम को नरेंद्र मोदी ने खुद अपने ही नाम पर रखा है। कांग्रेस का कहना है कि सत्ता में आने पर इस स्टेडियम के नाम बदलकर उसे सरदार पटेल स्टेडियम किया जाएगा।

इसके अलावा भी कांग्रेस ने अपनी तरफ से जनता को कई वादे किये हैं। वैसे भी चर्चा है कि इस बार कांग्रेस ने अपनी चुनावी रणनीति को पहले ही बदल दिया था। कांग्रेस ने सीधे जनता से संवाद करने का काम काफी पहले से प्रारंभ कर दिया था। अब पार्टी की तरफ से नया एलान कर कांग्रेस ने फिर से गुजरात भाजपा को नई चुनौतियों के बीच डाल दिया है। इस घोषणा में कहा गया है कि राज्य में दस लाख नई नौकरी के अवसर पैदा किये जाएंगे और महिलाओं को सरकारी नौकरी में पचास प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए राज्य की हर महिला को दो हजार रुपये भत्ता देने का भी एलान किया गया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के इतने वर्षों के शासनकाल में राज्य की शिक्षा व्यवस्था नष्ट हो चुकी है। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने का वादा किया है। इसमें कहा गया है कि सरकार में आने पर तीन हजार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी स्थापित किये जाएंगे। साथ ही स्नातकोत्तर तक मुफ्त में पढ़ाई का वादा भी किया गया है। राज्य में कांग्रेस ने किसानों पर भी पूरा ध्यान दिया है। यह कहा गया है कि राज्य के हर किसान को तीन लाख तक का कर्ज दिया जाएगा।

इसी तरह हर परिवार को मुफ्त में तीन सौ यूनिट बिजली देने की बात कहकर कांग्रेस ने भी यह साबित कर दिया है कि वह भी भाजपा की तरह केजरीवाल की गारंटियों को अंदर से बड़ी चुनौती के तौर पर ले रही है। राज्य में तीन हजार बेरोजगारी भत्ता, पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर देने की बात कही गयी है। यह सारे ऐसे मुद्दे हैं जो भाजपा के शासन काल में जनता के अंदर मौजूग नाराजगी का चुनावी लाभ उठाने की कोशिश है। यह घोषणा पत्र जारी करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इतने दिनों तक सत्ता में रहने के दौरान भाजपा ने अनेक भ्रष्टाचार किये हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर हर ऐसे भ्रष्टाचार की जांच करायी जाएगी।