Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अब 'आवाज' से खुलेगा प्रदूषण का राज! दिल्ली समेत 9 राज्यों में लगा स्वदेशी 'SODAR' सिस्टम; हवा के हर ... सड़क का गड्ढा बना 'काल'! एक ही बाइक पर जा रहे थे 4 दोस्त, पुल से नीचे गिरकर चारों की दर्दनाक मौत; पस... हॉर्मुज की खाड़ी में महायुद्ध की आहट! ईरान ने मार गिराया 'F-15' फाइटर जेट; तेहरान का बड़ा दावा, अमेरि... पकौड़ी के लिए 'जंग' और फिर मातम! बड़ी बहन से झगड़े के बाद छोटी ने खाई सल्फास की गोली; तड़प-तड़प कर न... ई-रिक्शा में 'खौफ' की वो रात! ड्राइवर ने बदला रास्ता तो युवती ने मचाया शोर; किडनैपिंग की आशंका में भ... छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में 'मौत का रोपवे'! केबल टूटने से नीचे गिरी ट्रॉली, एक महिला की मौत और 16... PSL 2026 पर टूटा दुखों का पहाड़! 8 बड़े खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को दिखाया ठेंगा; IPL के लालच में छोड़... पवन कल्याण का पावर पैक्ड धमाका! 'धुरंधर' के शोर में भी 'उस्ताद भगत सिंह' ने तोड़े रिकॉर्ड; 3 दिन में... Iran-Israel War 2026: ईरान ने इजराइल पर बरपाया कहर, 100 से ज्यादा जख्मी; पीएम नेतन्याहू ने तेहरान पर... WhatsApp की बड़ी 'जादूई' ट्रिक! अब बिना नंबर सेव किए करें किसी को भी मैसेज; बस फॉलो करें ये 2 मिनट वा...

फ्रांस में ड्रोन टैक्सी का परीक्षण सफल, बहुत जल्द चालू होगा

पेरिसः आज के दौर में ट्राफिक जाम की समस्या दुनिया के अधिकांश बड़े शहरों में हैं। इसकी वजह से कई किस्म की परेशानियां भी होती हैं। व्यापार अथवा कार्यालय संबंधी काम काज से लोग समय पर जब किसी स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं तो उसका नुकसान भी होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दुनिया के अनेक हिस्सों में उड़ने वाली कार का परीक्षण और प्रयोग हो रहा है।

इस क्रम में अब बड़े आकार के ड्रोन की मदद से उसे टैक्सी बनाने का परीक्षण फ्रांस में हो चुका है। वेलोकॉप्टर श्रेणी के ड्रोन के जरिए लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का यह काम हुआ है। सारी प्रक्रिया पूरी होने तथा आगे के परीक्षणों में इसके पास होने पर शीघ्र ही यह ड्रोन टैक्सी बाजार में इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी। इसकी मदद से लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक उड़कर पहुंचेंगे। इसका फायदा यह होगा कि वे सड़कों पर होने वाले यातायात जाम की परेशानी से मुक्त होंगे। ड्रोन के जरिए लोगों को उनके घरों तक सामान और खासकर भोजन पहुंचाने का काम कई शहरों में पहले से ही चालू हो चुका है।

अब टैक्सी के तौर पर वेलोकॉप्टर के इस्तेमाल की बारी आने वाली है। फ्रांस के शहर के बाहर इस ड्रोन टैक्सी का परीक्षण किया गया है। इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि सब कुछ ठीक होने की स्थिति में वर्ष 2024 से वह इस ड्रोन टैक्सी की सेवा चालू कर देंगे। जब इसे बाजार में उतारा जाएगा तो फ्रांस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का समय होगा। इसके जरिए दुनिया भर को इस खास सेवा की जानकारी भी मिल जाएगी।

परीक्षण का क्रम इसके बीच जारी रहेगा ताकि टैक्सी के तौर पर नियमित इस्तेमाल के लिए इसकी डिजाइन में और बदलाव भी किया जा सके। अभी जिस ड्रोन टैक्सी का परीक्षण किया गया है, उसमें दो यात्रियों के बैठकर कहीं भी जाने की सुविधा है। इस वेलोकॉप्टर की विशेषता यह है कि यह बहुत कम स्थान में उतर सकता है तथा वहां से सीधे आसमान की तरफ उड़ सकता है। एक स्थान से दूसरे स्थान तक इसकी मदद से जाने वालों को ट्राफिक जाम की कोई परेशानी नहीं होगी। दुनिया की कई कंपनियां इसी किस्म की उड़ने वाली कार से भी टैक्सी का प्रयोग करने पर अनुसंधान चला रही हैं।