Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

कूनो में बड़े बाड़े में छोड़े गये वयस्क चीतों ने शिकार किया

राष्ट्रीय खबर

भोपालः विदेश से लाये गये चीतों में से दो वयस्क चीते अब आत्मनिर्भर होने लगे हैं। उन्हें छोटे बाड़ा में रखने के इतने दिनों बाद अधिकारियों ने एक बड़े इलाके में छोड़ दिया था। यह कूनो नेशनल पार्क का ही इलाका है। शनिवार को इन दोनों को खुला छोड़ा गया था। जिसके बाद पता चला है कि सोमवार की रात को इन दोनों ने एक हिरण का शिकार खुद ही किया है। इसके पहले वन विभाग के अधिकारी उन्हें भोजन परोस रहे थे।

इस शिकार की घटना से यह माना जा रहा है कि इन दोनों वयस्क चीतों ने यहां के माहौल में खुद को ढाल लिया है और स्वाभाविक आचरण कर रहे हैं। इनपर भी कैमरे से लगातार नजर रखी जा रही है। राष्ट्रीय पार्क प्रबंधन के अनुसार बाकी चीतों को अब भी उसी छोटे बाड़े में रखा गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें छोड़ा था।

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वे यहां के माहौल को बेहतर ढंग से अपना लें। इन छोटे चीतों को भी उचित समय देखकर बाद में जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

दोनों वयस्क चीतों को जिस इलाके में छोड़ा गया है वह करीब पांच किलोमीटर का इलाका है और पूरी तरह घेरा हुआ है। इसे ही बड़ा बाड़ा कहा गया है। वैसे इस जंगली इलाके में दूसरे जंगली जानवर भी पहले से हैं। वहां के वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रकाश वर्मा ने कहा कि चूंकि छोड़े गये चीतों की उम्र अधिक थी, इसलिए वे जल्दी माहौल को समझ गये थे।

इसे देखते हुए ही उन्हें एक बड़े बाड़ा में छोडा गया है। उन्होंने बताया कि छोटे बाड़ा से आजाद होने के बाद दोनों वयस्क चीते पहले तो संभलते हुए आगे बढ़े। बाद में दोनों तेजी से दौड़ पड़े। उनके बाद से बड़े बाड़ा में लगे कैमरों से उनकी निगरानी की जा रही है। सोमवार की सुबह इनलोगों ने एक चीतल का खुद ही शिकार किया। इससे उनके जंगल में अपने ऊपर निर्भर होने का संकेत मिलता है।

देखें उसका वीडियो

उन्होंने कहा कि बाकी चीतों को उम्र कम हैं। इसलिए उन्हें अभी छोटे बाड़ा में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां के माहौल से घुलमिल जाने के  बाद इन चीतों को भी क्रमवार तरीके से जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बता दें कि गत 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।