Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘डंडे के जोर पर कुचले जा रहे अधिकार’

नई दिल्ली: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को जंतर-मंतर से अस्पताल स्थानांतरित करने की दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की कांग्रेस ने शनिवार को कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारा संविधान हर नागरिक को अपनी आवाज उठाने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का बुनियादी अधिकार देता है। लेकिन आज गृह मंत्रालय का रवैया देखकर लगता है कि उसने इसी संवैधानिक अधिकार को अपना निशाना बना लिया है।”

‘दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र आज अलोकतांत्रिक दल के कब्जे में’

पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र आज दुनिया के सबसे अलोकतांत्रिक और लोकतंत्र-विरोधी राजनीतिक दल के कब्जे में है।” उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। खेड़ा ने कहा, “दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है, और कल ही इसी मंत्रालय ने दिल्ली को नया पुलिस आयुक्त दिया है। अगर आज की यह बर्बर कार्रवाई आयुक्त साहब का पहला संदेश है, तो इससे साफ पता चलता है कि उनकी वफादारी संवैधानिक कर्तव्य से ज्यादा सत्ता के प्रति है।”

‘शांतिपूर्ण विरोध को डंडे के जोर पर कुचलना सही मानती है सरकार’

कांग्रेस नेता ने पिछली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “महिला पहलवानों को सड़कों पर घसीटना हो या पूर्व सैनिकों के साथ बदसलूकी करना- यह सरकार बार-बार दिखा चुकी है कि उसे न संविधान की इज्जत है और न ही लोकतांत्रिक मर्यादा की।” उन्होंने कहा कि आज की घटना ने एक बार फिर इस सोच को बेनकाब कर दिया है। इस सरकार के लिए शांतिपूर्ण विरोध किसी नागरिक का बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार नहीं, बल्कि ‘कानून एवं व्यवस्था’ की एक समस्या है, जिसे डंडे के जोर पर कुचलना सही माना जाता है।

21वें दिन स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए वांगचुक

गौरतलब है कि लद्दाख की मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के (21वें दिन) स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में स्थानांतरित कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई के लिए चिकित्सा सलाह और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला दिया है। नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप ही सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है और अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उनकी सघन चिकित्सकीय जांच कर रही है।