Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वैश्विक मीडिया की नजर में भारतीय नेतृत्व Lormi News: ओम कलेक्शन दुकान में चोरी, 4 साल से काम कर रहे कर्मचारी ने गल्ले पर किया हाथ साफ सरकारों और ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस संसद में आठ सौ पचास सांसदों पर बहस तेज कांकेर धान घोटाला: 3848 क्विंटल धान हेराफेरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, मरकाटोला में किया चक्का ... अमृतसर में फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का बड़ा फर्जीवाड़ा: 15 दिनों में 15 केस दर्ज, युवाओं को सावधान रहने क... Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... संसद के मानसून सत्र में घमासान के आसार

बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल

बंगा के स्थानीय मोहल्ला सागर गेट में उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रात चल रहे ‘नकलों’ के कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना हुई। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के एक निवासी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गुरदीप सिंह उर्फ दीपा बखलोरिया अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर कार्यक्रम आयोजक और गुरदीप सिंह के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद अचानक गोलियां चल गईं।

🏥 घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

इस फायरिंग में कार्यक्रम में मौजूद एक महिला की जांघ के पीछे गोली लग गई, जबकि एक गोली गुरदीप सिंह दीपा को भी लगी। घटना की सूचना मिलते ही बंगा सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुँचाया। गुरदीप सिंह दीपा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है।

🔍 पुलिस जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और किन कारणों से चलाई। इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सिटी बंगा के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।