Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य बदले माहौल में अब भाषण से काम नहीं चलेगा कर्नाटक की सरकार ने आग लगने के पहले इंतजाम किया अपनी कुर्सी छोड़ मंत्रियों के बीच बैठे सीएम विजय महाराष्ट्र के बाद बिहार में राहुल का भय साफ दिखा पूर्व सीडीएस चौहान के ऑपरेशन सिंदूर के बयान पर सवाल उठे अपने दो देशों के दौरे पर रवाना हो रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्री नड्डा ने इनके शिष्टमंडल से बात की भाजपा नेता सुभाष चंद्रा पर एनसीएलटी की मेहरबानी की चर्चा

पलामू: पूर्व माओवादी कमांडर जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव की उसी के दोस्तों ने मामूली विवाद में हत्या कर दी. विवाद सिर्फ इतना था कि विशाल ने कोल्ड ड्रिंक से गलाला कर दिया, जिसका उसके दोस्तों ने विरोध किया, फिर कहासुनी हुई. इसी में पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई.

दरअसल, नौ मई को पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा के इलाके में जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव का शव बरामद हुआ था. विशाल यादव की पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी. पुलिस ने मामले में अनुसंधान करते हुए पांडु थाना क्षेत्र के बेलहारा के रहने वाले उमेश सिंह को गिरफ्तार किया. उमेश सिंह ने पलामू पुलिस के अधिकारियों को चौंकाने वाली जानकारी दी. विशाल यादव पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव का रहने वाला था और माओवादियों का सबजोनल कमांडर था. कुछ महीने पहले विशाल यादव जेल से बाहर निकला था.

एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल ने बताया कि विशाल यादव की बेलहारा गांव के विकास सिंह, अभिषेक सिंह और उमेश सिंह के साथ दोस्ती थी. यह दोस्ती नक्सल के जमाने से थी. घटना के दिन सभी आपस मे बैठ कर शराब पी रहे थे, इसी क्रम में विशाल यादव ने कोल्ड ड्रिंक से गलाला कर दिया. गलाला करने के बाद विकास सिंह, उमेश सिंह और अभिषेक सिंह ने विरोध किया. इस दौरान सभी के बीच बहस हो गई और इसी बहस में विशाल यादव की हत्या कर दी गई.

एसडीपीओ ने बताया कि विकास सिंह ने विशाल यादव के प्रति पहले से रंजिश पाल रखी थी. विशाल यादव जब माओवादी के दस्ते में कमांडर हुआ करता था, उसी दौरान विकास सिंह के एक रिश्तेदार की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड में विशाल यादव और उसके परिजनों की भूमिका थी. घटना के दिन यह भी एक बड़ा कारण बना था. पुलिस की इस कार्रवाई में एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे.