Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मोदी ने अब दीर्घकालीन दृष्टिकोण अपनाने की बात कह दी पंजाब पुलिस बनाम X Corp: वकील का अकाउंट ब्लॉक करने के आदेश पर हाईकोर्ट पहुंचा एक्स, प्रक्रिया पर उठा... म्यांमार सीमा पर हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद बंगा के लधाना झिक्का में चोरों का बड़ा धावा: एक ही रात में 15 खेतों से मोटरों के तार चोरी, तांबा निक... बाइस भारतीयों वाले दो जहाजों का अपहरण अमृतसर में प्रवासी मजदूर को 10 दिन बंधक बनाकर कराया काम, पुलिस व वेलफेयर परिषद ने कराया मुक्त सज्जन कुमार को 'रोल मॉडल' बताने पर पंजाब भाजपा का तीखा हमला, कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल 'पंजाब के लोग चाहते हैं फिर साथ आएं शिअद और भाजपा': गठबंधन पर बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान अमृतसर के गांव जबोवाल में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: गला घोंटकर हत्या की आशंका, गांव में पसरा मा... 'सज्जन कुमार का महिमामंडन कांग्रेस की पुरानी मानसिकता का सबूत': भाजपा सांसद तरुण चुग

Shocking Incident in Giridih: गिरिडीह के तुरुकडीहा में पिता बना हैवान; तीन बेटियों की बेरहमी से ली जान

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में एक पिता ने अपनी तीन सगी बेटियों की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है।

🚨 घटना के बाद आरोपी पिता गिरफ्तार

घटना सोमवार सुबह की है। आरोपी की पहचान तुरुकडीहा निवासी नंदू यादव के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

🔍 जांच में जुटी पुलिस

घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों में भी इस बात को लेकर भारी असमंजस है कि एक पिता ने अपनी बेटियों के साथ इतनी दरिंदगी क्यों की? पुलिस टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है। इलाके में चर्चा है कि आरोपी ने किन परिस्थितियों में इस खौफनाक कदम को उठाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।