Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु...

पांच लोग जीवित मिले शेष दो की तलाश जारी

अत्यंत संकरे रास्ते से गुजरते हुए बचाव कार्य जारी

एजेंसियां

लाओसः लाओस की एक जलमग्न गुफा में फंसे सात ग्रामीणों में से पांच को बुधवार को एक खतरनाक खोज अभियान के बाद बचावकर्मियों ने जीवित ढूंढ निकाला। विशेषज्ञ गुफा गोताखोरों (केव ड्राइवर्स) ने इन ग्रामीणों को मध्य लाओस के क्सैसॉम्बून प्रांत में जमीन की गहराई में स्थित एक चैंबर में खोजा। ये लोग एक सप्ताह पहले भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ के बाद गुफा में ही फंस गए थे, क्योंकि बाढ़ के पानी ने गुफा से बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया था।

लाओस के एक बचाव दल रेस्क्यू वॉलंटियर फॉर पीपल ने बताया कि मिले पांचों पुरुष जीवित और पूरी तरह सुरक्षित हैं। अंधेरे में एक चट्टान पर बैठे लापता ग्रामीणों को खोजते हुए बचावकर्मियों के वीडियो सामने आने के बाद राहत का माहौल देखने को मिला। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का यह बेहद कठिन मिशन, थाईलैंड में 2018 में किशोर फुटबॉल खिलाड़ियों के नाटकीय बचाव अभियान की याद दिलाता है।

थाई बचाव गोताखोर केंगकाद बोंगकावोंग ने स्थानीय समयानुसार शाम 4:30 बजे फेसबुक पर लिखा, पांच लोग सुरक्षित मिल गए हैं। बाकी बचे दो लोगों की तलाश जारी है। बचाव अभियान का हिस्सा रहे फिनलैंड के गोताखोर मिको पासी ने पांच लोगों के मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, अब तक का काम कतई आसान नहीं था और इसमें शामिल हर व्यक्ति ने अद्भुत काम किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह केवल एक संक्षिप्त राहत है, क्योंकि जीवित बचे लोग फिलहाल गुफा के अंदर ही फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, सभी स्वस्थ हैं और उनका हौसला बुलंद है, लेकिन उन्हें बाहर निकालने की प्रक्रिया अभी बाकी है और यह आसान नहीं होने वाली है। उन्होंने बताया कि उनके और एक अन्य गोताखोर के लिए अब अगला काम सीधे वापस गोता लगाना और ग्रामीणों तक और अधिक रसद (सप्लाई) पहुंचाना होगा, ताकि वे बाहर निकलने की यात्रा के लिए अपनी ताकत वापस पा सकें।