Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष भेजने के लिए नया अंतरिक्ष यान, देखें वीडियो Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... पेंटागन में अचानक बज उठा था एन्थेक्स का अलार्म टेंडर सिंडिकेट पर शिकंजा: प्रशासनिक तंत्र की परीक्षा बन गया PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ...

नाबालिगों के लापता होने में मानव तस्करी की आशंका

असम में मवेशी चोरी के शक में तिनसुकिया में हिंसक भीड़

  • मणिपुर में नाकेबंदी से सैकड़ों ट्रक फंसे

  • अगवा हुए आदिवासियों की तलाश जारी

  • सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान में ढील नहीं

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः असम के तिनसुकिया जिले के बोरहापजन इलाके में मवेशी चोरी की लगातार घटनाओं से आक्रोशित भीड़ ने दो संदिग्ध गाड़ियों (एक ऑल्टो कार और एक टाटा मैजिक) को आग के हवाले कर दिया। चाय बागान इलाके में ग्रामीणों ने मवेशी ले जा रही गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवरों ने भागने की कोशिश की और बाद में गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। डूमडूमा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी के बावजूद गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों में आग लगा दी। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

असम के उत्तरी और ऊपरी हिस्सों में नाबालिग लड़कियों के लगातार गायब होने से मानव तस्करी का खतरा गहरा गया है। हाल ही में लखीमपुर से 12वीं की छात्रा मौसमी पेगु, धेमाजी से 10वीं की छात्राएं ममता सिंह और निकिता सिंह, तथा बिश्वनाथ जिले से हॉस्टल जा रही 12वीं की छात्रा रिंकुमोनी दास संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। इन घटनाओं ने स्थानीय अभिभावकों और ग्रामीणों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने और मानव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

मणिपुर में नागा और कुकी सामाजिक संगठनों द्वारा लगाए गए बंद और आर्थिक नाकेबंदी के कारण राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की भारी किल्लत हो गई है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति ठप होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-102 और इंफाल-सिलचर रूट पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी से लदे करीब 700 टैंकर व ट्रक फंसे हुए हैं। इस बीच, केंद्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम ने नागा और कुकी समुदाय के अगवा किए गए 20 आदिवासियों की सुरक्षित रिहाई के लिए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। संदिग्ध बागी तत्वों पर नजर रखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में 115 नाके और चेकपॉइंट स्थापित किए गए हैं।

इस बीच असम के प्रसिद्ध मानस नेशनल पार्क में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब बांसबाड़ी फॉरेस्ट रेंज में सफारी के दौरान एक गैंडे ने पर्यटक वाहन पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना से वाहन में सवार पर्यटकों और वन विभाग के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूत्रों के अनुसार, सफारी के दौरान गैंडा अचानक जंगल से निकलकर वाहन के बेहद करीब आ गया और बिना किसी चेतावनी के उस पर कई बार जोरदार हमला किया। हमले की तीव्रता इतनी थी कि कुछ क्षणों के लिए स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई।  हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी पर्यटक या वनकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मानस नेशनल पार्क 25 जून से आगामी आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।