Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ranchi Crime: रांची में ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार; बिहार से जुड़ा है तस्करी का क... Palamu Crime Update: पुलिस जवान को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर; अब रिमांड पर लेगी प... Maternal Death Case: प्रसव के दौरान हुई मौत पर सरकार सख्त; सांसद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कार... Jharkhand Board Result 2026: अभावों को मात देकर कृष बरनवाल ने रचा इतिहास, इंटर कॉमर्स में हासिल किया... Deoghar AIIMS: श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए देवघर एम्स में 15 बेड रिजर्व; डीसी ने तैयारियों का... Naxal Funding Alert: केंदू पत्ते के कारोबार से नक्सलियों की करोड़ों की लेवी वसूली पर पुलिस की नज़र; ... Palk Strait: पाल्क स्ट्रेट पार करने वाले 7 साल के इशांक सिंह का जलवा; JSCA और CCC ने किया सम्मानित JAC Inter Result: धनबाद की बेटी रशीदा ने गाड़े सफलता के झंडे, इंटर साइंस में बनीं झारखंड टॉपर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का मामला नहीं टलेगा Jharkhand Police: धनबाद में आईजी का सख्त निर्देश; अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस...

Punjab Politics: सीएम भगवंत मान के धमाकों वाले बयान पर बवाल; तरुण चुघ बोले- ‘हिम्मत है तो सबूत दें या इस्तीफा’

पंजाब में बीती रात जालंधर व अमृतसर में हुए धमाकों के पीछे बीजेपी की साजिश जैसे आरोप लगाए जाने के बाद तरुण चुग ने सी.एम. मान पलटवार किया है। तरुण चुघ ने कहा कि मान साहिब, अगर आपमें हिम्मत है तो पहले सबूत पेश करें कि इन धमाकों के पीछे बीजेपी का हाथ है — नहीं तो अपने पद से इस्तीफा दें या जनता के सामने माफी मांगें। बिना सबूत के बेबुनियाद आरोप लगाना एक मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

चुघ ने कहा कि खुद का डी.जी.पी. कह रहा है कि इन घटनाओं के पीछे आई.एस.आई. का हाथ है। अगर आई.एस.आई. का हाथ है तो भी सुरक्षा की जिम्मेदारी भगवंत मान की बनती है। सी.एम. भगवंत मान अपनी गलतियां छिपाने के लिए इस तरह बेमतलबी बातें कर रहे हैं। चुघ ने कहा कि जितने महीने भी आपकी सरकार बची है, उसमें पंजाब की सुरक्षा करो।

और सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक तरफ मान साहिब बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं, दूसरी तरफ उनकी अपनी सरकार के डीजीपी साफ कह रहे हैं कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है। मुख्यमंत्री और उनके अपने डीजीपी के बीच यह खुला विरोधाभास यह साबित करता है कि यह सरकार न सिर्फ नाकाम है, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है।

मान साहिब, ISI के हमले पर चुप्पी और बीजेपी पर आरोप — यह किसकी सेवा है?