Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... जलवायु परिवर्तन के बड़े खतरे पर वैज्ञानिकों की चेतावनी, देखें वीडियो रुपये के सिंबल में वास्तु दोष की भविष्यवाणी सत्य प्रमाणित अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर सीबीआई जांच आदेश सरकार किश्तों में ईंधन कीमतें बढ़ा रही: वेणुगोपाल रेवंत रेड्डी ने अपना एक पुराना वादा पूरा किया अगले सितंबर में भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन केंद्र सरकार को बड़ा लाभांश देगी आरबीआई

Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

मनावर (धार)। ग्राम चिकली के समीप सोमवार को एक ही दिन में पुरुष और महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह एक किसान के खेत में पुरुष का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसकी पहचान जामू पुत्र मांगू निवासी सयादी थाना गंधवानी के रूप में हुई थी। स्वजन की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण जहरीला पदार्थ सेवन की पुष्टि हुई है, जिसके चलते पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।