Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... दक्षिणी लेबनान को खाली करने से नेतन्याहू का इंकार राष्ट्रपति लूला तक अब बैंकिंग घोटाले की आंच पहुंची कांगो में इबोला संक्रमितों की संख्या 896 हुई युद्ध क्षेत्र में बच्चों के खिलाफ अत्याचार President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स...

Latehar News: लातेहार में रेलवे पटरी के पास मिला युवक-युवती का शव; इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार: पुलिस ने रिचुघुटा रेलवे स्टेशन के पास से युवक-युवती का शव बरामद किया है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों प्रेमी युगल थे. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

रेलवे लाइन के पास पड़े थे दोनों के शव

दरअसल, शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर स्थित रेलवे लाइन के पास युवक-युवती का शव पड़ा हुआ देख लोग दंग रह गए. बाद में घटना की जानकारी लातेहार पुलिस को भी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव के पंचनामा के बाद दोनों के शव को कब्जे में ले लिया. छानबीन के बाद पता चला कि मृतक युवक शत्रुधन सिंह, बरवाडीह थाना क्षेत्र के ओपाग गांव का रहने वाला है. जबकि युवती सदर थाना क्षेत्र के कुलगड़ा गांव की रहने वाली है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

हालांकि दोनों की मौत कैसे हुई? इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की जानकारी दोनों गांव के ग्रामीणों को भी दे दी गई है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों के प्रेमी युगल होने की संभावना जताई है.

प्रथमदृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. मृतक के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा रही है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. मामले की छानबीन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों की मौत कैसे हुई?. फिलहाल पुलिस मामले की जांच वैज्ञानिक तरीके से कर रही है: प्रमोद कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी