Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mirzapur News: बैंक खाता खुलवाना पड़ा भारी, किसान को मिला 41 करोड़ के लेनदेन और 7 करोड़ जीएसटी का नोटिस राम मंदिर दान चोरी मामला: कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा बयान, कहा - "इस्तीफा नहीं दूँगा, शिवाजी ... Gautam Gambhir vs Virat Kohli: बर्मिंघम में प्रैक्टिस के दौरान गंभीर और विराट के बीच दिखी दूरी, अनबन... Ranveer Singh Pralay: वर्ल्ड क्लास ज़ॉम्बी फिल्म बनाने की तैयारी, फिल्म में हॉलीवुड के टॉप प्रोस्थेटि... नेपाली शेयर बाजार में भारी गिरावट: नई सरकार के 5 महीनों में निवेशकों को लगा अरबों का झटका SGB Tax Rules: मैच्योरिटी पर टैक्स फ्री और ब्याज पर टैक्स, ITR में ऐसे दिखाएं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की ... स्मार्टफोन खरीदने का बदल गया तरीका: क्या AI फीचर्स बन गए हैं आपकी पहली पसंद? पढ़ें लेटेस्ट सर्वे रिपो... गलती से एसिड या टॉयलेट क्लीनर पी लें तो शरीर में क्या होता है? जानिए तुरंत अपनाए जाने वाले उपाय गुमला: 3 साल की मासूम से दरिंदगी और पंचायत की शर्मनाक 'पार्टी', पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार Punjab Crime News: जमानत पर बाहर आए मेवा सिंह की निर्मम हत्या, आधी रात को घर में घुसकर हमलावरों ने द...

Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा पुलिस ने चेहरों पर लौटाई मुस्कान! 31 लाख का सामान और 141 मोबाइल नागरिकों को सौंपे

दंतेवाड़ा. जिले की पुलिस ने 1 मई को एक सराहनीय पहल करते हुए आम नागरिकों को बड़ी सौगात दी. पुलिस विभाग के विशेष अभियान के तहत करीब 31 लाख रुपये से अधिक की गुम संपत्ति नागरिकों को वापस लौटाई गई. इस दौरान कुल 141 मोबाइल फोन, जो कई कारणों से खो गए थे या चोरी हो गए थे, उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया.

CEIR पोर्टल से ट्रैक किया गया

दंतेवाड़ा पुलिस ने यह काम भारत सरकार के सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से किया. इस पोर्टल के जरिए गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर उन्हें बरामद किया गया. इसके बाद ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के तहत इन मोबाइल फोन को संबंधित नागरिकों को वापस किया गया.

मोबाइल फोन आज के समय में केवल एक संचार माध्यम ही नहीं, बल्कि लोगों की निजी और महत्वपूर्ण जानकारी का भी केंद्र बन चुका है. ऐसे में इसके गुम हो जाने से लोगों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी होती है. इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस ट्रैकिंग अभियान चला रही है– गौरव राय, पुलिस अधीक्षक

393 मोबाइल 1-डेढ़ साल में बरामद

SP गौरव राय ने कहा कि पिछले एक डेढ़ साल में करीब 393 मोबाइल दंतेवाड़ा पुलिस ने रिकवर किया है. कार्यक्रम के दौरान मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही दंतेवाड़ा पुलिस ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.