Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... बिना आंदोलन के भी यह काम हो सकता था मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर बलात्कार के दोषी राम रहिम को 21 दिनों का फर्लो ऑनलाइन धतूरा बेच रहे कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई प्याज और चीनी के दाम सरकार पर अतिरिक्त बोझ

Udaipur Crime: बहन की मौत का बदला! जीजा को घर से अगवा कर जंगल ले गया साला, पत्थरों से सिर कुचलकर की निर्मम हत्या

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ओगणा थाना क्षेत्र के चोखला बारा गांव में एक साले ने अपने जीजा पर बहन की हत्या का शक जताते हुए उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा का अपहरण किया और उसे 15 किलोमीटर दूर जंगल में ले जाकर पत्थरों से सिर कुचल दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या थी पूरी घटना?

विवाद की शुरुआत 24 अप्रैल को हुई, जब चोखला बारा गांव निवासी पिंटूलाल वडेरा की पत्नी पारू (25) अचानक बीमार पड़ गई। परिजन उसे ओगणा अस्पताल और फिर उदयपुर ले गए, जहाँ 27 अप्रैल की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पारू की मौत के बाद उसके मायके पक्ष ने पिंटूलाल पर हत्या का आरोप लगाया, जिससे दोनों परिवारों में रंजिश बढ़ गई।

घर में तोड़फोड़ और अपहरण

आरोप है कि मंगलवार शाम को मृतका पारू का भाई करण अपने साथियों के साथ पिंटूलाल के घर पहुँचा। पिंटूलाल डर के मारे मौके से भाग निकला, जिसके बाद गुस्साए ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की। बुधवार सुबह करण और उसके साथियों ने पिंटूलाल को ढूँढ निकाला और उसे जबरन अगवा कर अपने साथ ले गए।

जंगल में की बर्बरता

आरोपी पिंटूलाल को करीब 15 किलोमीटर दूर ‘अंबावी उपरेटा’ के घने जंगल में ले गए। वहाँ पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस को जब सूचना मिली और वे मौके पर पहुँचे, तब तक पिंटूलाल दम तोड़ चुका था और हमलावर फरार हो चुके थे।

दुखद पहलू: तीन भाई-बहनों से उठा सिर का साया

पिंटूलाल की मौत ने न केवल एक परिवार को तबाह कर दिया, बल्कि उसके छोटे भाई-बहनों को पूरी तरह बेसहारा कर दिया है।

  • मृतक पिंटूलाल अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य था।

  • करीब डेढ़ महीने पहले ही उसके पिता भूरीलाल का निधन हुआ था, जबकि माँ की मौत एक साल पहले हो चुकी थी।

  • अब घर में उसके तीन छोटे भाई-बहन हैं, जिनकी पूरी जिम्मेदारी मजदूरी करने वाले पिंटूलाल पर थी।

पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इलाके में बिगड़ते हालात को देखते हुए गांव में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है।