Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CBSE School New Rules: सीबीएसई स्कूलों में सत्र 2026 से बड़ा बदलाव, विद्यार्थियों के लिए बोर्ड ने उठ... Amritsar Excise Raid: अमृतसर के भिंडा सैदां में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लावार... BJP Leader Threat: भाजपा युवा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आई कॉल के बाद हड़कंप Haryana Politics: राज्यपाल से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, हुड्डा ने पूछा- क्यों बुलाया विशेष सत्र? ... Karnal News: टेक्सास की आग में करनाल के 22 वर्षीय युवक की मौत, 'डंकी रूट' से अमेरिका पहुंचा था सुखवि... Charkhi Dadri Fire: चरखी दादरी के खेतों में लगी भीषण आग, कई जिलों की फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत... Rohtak News: लावारिस बच्चे को अपनाया और बना दिया अंतरराष्ट्रीय पहलवान, रोहतक के इस परिवार की हर तरफ ... Luxury Cars Burnt: कूड़े की आग में खाक हुईं करोड़ों की लग्जरी कारें, भीषण लपटें देख इलाके में मची अफ... Latehar News: लातेहार में औरंगा नदी पर बने पुल का अस्तित्व संकट में, पिलर क्षतिग्रस्त होने से आवाजाह... Road Construction Department: सीएम की अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक, कनेक्टिंग फ्लाईओवर को लेकर दिए ये...

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 15 मई से इन दो ट्रेनों में फिर मिलेगी बेडरोल की सुविधा, देखें लिस्ट

रायपुर: अब तक रेल यात्रियों को AC और हाई क्लास के साथ ही थर्ड एसी में बेडरोल की सुविधा ट्रेन के किराए में इनबिल्ट होती थी, लेकिन रायपुर रेल मंडल अब रायपुर से छूटने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेन में ये सुविधा देगा.

2 ट्रेनों में बेडरोल देने की योजना

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रयोग के तौर पर रायपुर रेल मंडल से छूटने वाली 2 ट्रेनों में बेडरोल देने की योजना बनाई गई है. पहली ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस है, जो दुर्ग से भोपाल तक की है. वहीं दूसरी ट्रेन संपर्क क्रांति है, जो दुर्ग से निजामुद्दीन तक जाती है. अभी तक रेलवे के द्वारा थर्ड एसी और हायर क्लास में बेडरोल की सुविधा उपलब्ध है. ट्रेन के किराया में इनबिल्ट होता है.

अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शुरू में गरीब रथ के स्लीपर कोच में यह व्यवस्था शुरू की गई थी. उसी को ध्यान में रखते हुए इस कांसेप्ट को स्लीपर में शुरू करने का प्लान किया गया है. पर क्लास में यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को कई बार लगेज भारी हो जाता है. ऐसे में उन्हें तकिया और चादर देने की योजना है.

अमरकंटक एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के रेलयात्रियों को सुविधा

अमरकंटक एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेलयात्रियों को यह सुविधा 15 मई से मिलने लगेगी. इसके लिए रेलवे ने कुछ किराया भी तय किया है. जिसमें बेड शीट का किराया 40 रुपए होगा वहीं पिलो का किराया 30 रुपए होगा.यात्री अगर दोनों लेना चाहते हैं तो उन्हें 70 रुपए देने होंगे.

ऐसी कोच के बेडरोल के कलर से इस पिलो और बेडशीट के कलर अलग होंगे. चोरी होने या फिर सुरक्षा के लिहाज से इस तरह का प्लान किया गया है. बिलासपुर हेडक्वार्टर से भी इसका अप्रूवल मिल चुका है. इस सुविधा को शुरू करने के लिए रेलवे को स्लीपर क्लास के 2 सीट को रिजर्व करना होगा. प्रयोग के तौर पर बेडरोल देने की सुविधा का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा तो दूसरे ट्रेनों में भी इसे शुरू किया जाएगा.