Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द... नोएडा एक्सटेंशनवासियों के लिए खुशखबरी: सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक दौड़ेगी मेट्रो; N... हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7... अचानक सड़क का बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया

Moga News: मोगा में पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर हथौड़े से किया हमला, आरोपी फरार

मोगा: मोगा जिले के गांव घोलिया खुर्द में घरेलू विवाद के चलते एक महिला को उसके पति द्वारा हथौड़े से हमला कर बुरी तरह घायल किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया।

जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी इंस्पैक्टर जतिन्द्र सिंह ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि घोलिया खुर्द निवासी महिला अमनदीप कौर को उसके पति द्वारा बुरी तरह मारपीट कर घायल किया गया है, जो सिविल अस्पताल मोगा में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए गए। जानकारी के अनुसार अमनदीप कौर ने अपने पति पर बुरी तरह से मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके पति जगतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने पर किसान नेता भी अस्पताल में उसका पता लेने के लिए पहुंचे और उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक मोगा से गुहार लगाई कि पीड़ित महिला को इंसाफ दिया जाए और कथित आरोपी को जल्द काबू किया जाए।