Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अचानक सड़क का बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया ईसाई निकायों के प्रतिनिधिमंडल से मिले केंद्रीय गृह मंत्री आरएसएस प्रमुख के बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया भाजपा सोशल मीडिया हैंडलों पर अब उन्हीं का पुराना दांव संपीड़ित बायोगैस गोवर्धन योजना को 23 हजार करोड़ से ज्यादा विजय की पत्नी संगीता ने वापस लिया तलाक का मामला राज्यसभा के सभापति ने मजबूरी में परोक्ष निर्देश दिये प्रतिरक्षा कोशिका सुक्ष्म बम की तरह फटती है आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा...

Punjab Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की मां की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

बटाला: थाना रंगड़ नंगल के अंतर्गत गांव मीरपुर में 2 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी. श्री हरगोबिन्दपुर साहिब हरीश बहल ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव मीरपुर में एक महिला कंवलजीत कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने थाना रंगड़ नंगल के एस.एच.ओ गुरइकबाल सिंह व फोरैंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले कंवलजीत कौर तंग परेशान करते थे और उनका पहले भी गांव की पंचायत द्वारा राजीनामा करवाया गया था। डी.एस.पी बहल ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है और पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।