अलग-अलग तरह की प्रतियोगिता
इस अवसर पर 23 अलग-अलग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पीजी कॉलेज को रनिंग ट्रॉफी प्रदान की गई. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि “युवा फेस्ट-2026” का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच देना था, जहां वे अपनी बहुआयामी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकें.
AI से लेकर संस्कृति तक की कार्यशाला
आयोजन के दौरान AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट, आर्ट-क्राफ्ट को लेकर प्रदर्शनी और कार्याशाला आयोजित की गई. नई तकनीक के साथ ही लोक संस्कृति पर भी आयोजन हुए. छात्रों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिला.
8000 से ज्यादा प्रतिभागी
कलेक्टर ने बताया कि यह पहली बार आयोजित युवा फेस्ट रहा, जिसमें धमतरी के सभी कॉलेजों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कई जिलों से आए युवाओं ने भाग लिया. दो दिनों तक चले इस आयोजन में करीब 30 विधाओं में 8000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम में स्पोर्ट्स, कल्चर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी गतिविधियां शामिल रहीं. साथ ही यूट्यूबर मनोज डे, फूड ब्लॉगर आदर्श मिश्रा जैसे अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ सेलिब्रिटी ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया- अबिनाश मिश्रा, कलेक्टर, धमतरी
युवाओं को एकजुट करना उद्देश्य
बेंगलुरु से आए विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष सत्र भी आयोजित किया. सुबह से रात तक चले कार्यक्रमों में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एकजुट करना और बेहतर धमतरी का निर्माण करना था, जिसमें काफी हद तक सफलता मिली है.
आगे भी आयोजित होंगे ऐसे फेस्ट
समापन अवसर पर दायरा बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे परिसर को तालियों और उत्साह से गुंजायमान कर दिया. इस तरह “युवा फेस्ट-2026” का समापन न केवल यादगार रहा, बल्कि जिले के युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार भी कर गया. यह फेस्ट आगे भी लगातार आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इससे जुड़ सकें और अपनी प्रतिभा को निखार सकें.
मंत्री वर्मा ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के प्रयासों की प्रशंसा की. वहीं नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने भी युवाओं को अपनी प्रतिभा के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया.