Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhaum Pradosh Vrat 2026: अप्रैल का आखिरी प्रदोष व्रत कब? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कर्ज मुक्ति... Best Fabrics for Summer: गर्मी में भी रहना है कूल? ट्राई करें ये 5 सबसे हल्के और ठंडे फैब्रिक, पसीने... ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं...’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन... इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी ... Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्यो... लखनऊ में 'फॉर्च्यूनर' का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंद... Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अध... झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू ... मुजफ्फरपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी को 'डायन' बताकर दी यातनाएं, बचाने आए बुजुर्ग पति की पीट-पीटकर हत...

झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक सड़क हो गया जहां एक तेज रफ्तार थार कार ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड सहायक कुलसचिव को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं.परिजनों का कहना है कि जिस कार से हत्या की गई, उसमें पुलिसकर्मी सवार थे. हादसे में शामिल वाहन से पुलिसकर्मी उतरकर मौके से फरार हो गए.

मृतक मनीराम वर्मा विश्वविद्यालय से सहायक कुलसचिव पद से सेवानिवृत्त थे और यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में अपने बेटे के साथ रह रहे थे. मनीराम वर्मा रोज की तरह स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार थार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार स्कूटी पर चढ़ गई और उन्हें घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गई. हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल उन्हें निकालकर मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बेटे ने क्या बताया?

मृतक के बेटे गिरीश ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि थार कार में 4 से 5 लोग सवार थे, जो पुलिस की वर्दी में थे. हादसे के तुरंत बाद वे सभी वाहन छोड़कर मौके से भाग गए. बेटे का कहना है कि जब वे और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तो कार स्कूटी के ऊपर चढ़ी हुई थी और सड़क पर घसीटने के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे.

वीसी ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है. इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए घटना को दुखद बताया है.

झांसी के एसएसपी बीबीजीटी मूर्ति ने बताया कि आज सूचना मिली थी कि थाना नवाबाद के चौकी विश्वविद्यालय क्षेत्र में एक थार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घटना में जख्मी हुए पूर्व असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीराम वर्मा को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई.

आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद थार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया. जांच में पता चला कि थार को कांस्टेबल रजत चला रहा था। रजत को तत्काल हिरासत में ले लिया गया. सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. कांस्टेबल रजत को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.