Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मौन के साये में प्रधानमंत्री की वैश्विक छवि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर

Crime News: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने की 28 लाख की धोखाधड़ी, मालिक की शिकायत पर केस दर्ज

हाजीपुर : हाजीपुर पुलिस ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा दस्तावेजों और रिकार्ड में हेराफेरी करके लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया कि हरजोत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, निवासी विश्वकर्मा चौक, हाजीपुर, जो कि मैसर्स पनखूह इंडियन आयल  पेट्रोल पंप के पार्टनर हैं, ने एस.एस.पी. होशियारपुर को एक लिखित शिकायत दी थी। जिस में शिकायतकर्ता हरजोत सिंह  ने बताया है कि रणजीत सिंह पुत्र जय चंद, निवासी झरझरेड़ी, जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश ने पंप के रिकार्ड और दस्तावेजों में हेराफेरी करके 28 लाख रुपये की ठगी की है ।

इस गंभीर मामले की जांच उप-पुलिस कप्तान डी.एस.पी. मुकेरियां द्वारा की गई। डी.ए. लीगल की राय और मंजूरी के बाद जांच रिपोर्ट एस.एस.पी. होशियारपुर को सौंपी गई। एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक के आदेशों पर हाजीपुर पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।