Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें

ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर

जापान के द्वीपों पर तबाही के बाद आगे बढ़ रहा तूफान

एजेंसियां

ताइपेः एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बावी शनिवार को जापान के सुदूर दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों पर भारी तबाही मचाते हुए चीन की ओर बढ़ गया। इस प्राकृतिक आपदा के चलते ताइवान में 14,000 से अधिक लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है, जबकि वहां के अधिकांश बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद हैं।

तूफान बावी ने जापान के ओकिनावा में हजारों घरों की बिजली गुल कर दी और ताइवान के उत्तरी हिस्से में भारी तबाही मचाई। अब यह तूफान पहले से ही मौसम की मार झेल रहे चीन की तरफ बढ़ रहा है, जहाँ रविवार तड़के इसके टकराने (लैंडफॉल) की आशंका है। ताइवान के तटीय शहर कीलुंग में, जिसके इस तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है, सड़कें पूरी तरह सुनसान नजर आईं। चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं और मूसलाधार बारिश हो रही है। कीलुंग में एक ब्रेकफास्ट शॉप चलाने वाले 50 वर्षीय त्साई ने बताया कि भीषण मौसम के डर से लोग घरों के अंदर ही हैं, लेकिन वे कुछ ड्यूटी पर तैनात लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए बाहर निकले हैं और मौसम बिगड़ते ही वे भी जल्द घर लौट जाएंगे।

प्रशांत महासागर को पार करते समय सुपर टाइफून से सामान्य टाइफून की श्रेणी में आए बावी की रफ्तार में कुछ कमी दर्ज की गई है। ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, शनिवार को इसकी अधिकतम निरंतर हवा की गति घटकर 144 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंके (गस्ट्स) लगभग 180 किलोमीटर प्रति घंटा रह गए। मौसम विभाग ने उत्तरी ताइवान में अत्यधिक भारी बारिश और तटीय इलाकों में 10 मीटर (33 फीट) तक की खतरनाक लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। इस आपदा के कारण वर्तमान में 27,000 से अधिक घरों की बत्ती गुल है।

मौसम पूर्वानुमानकर्ता जेसन चेंग ने बताया कि शुक्रवार तक इस तूफान के पिछले 30 वर्षों में ताइवान से टकराने वाला सबसे बड़ा तूफान होने की आशंका थी, लेकिन अब इसका प्रभाव क्षेत्र सिमटकर 350 किलोमीटर रह गया है। हालांकि, सरकार की सख्त चेतावनियों के कारण शुक्रवार को बाजार बंद रहने और व्यापार ठप होने से कुछ स्थानीय दुकानदारों ने नाराजगी भी व्यक्त की है। उनका कहना है कि चेतावनियों के कारण लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने राशन की दुकानें खाली कर दीं, जबकि जमीनी स्तर पर उतनी तेज हवा या बारिश देखने को नहीं मिली।