Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा ... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... ग्लेशियरों का बहाव बाढ़ और हिमस्खलन लायेगा Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क...

डीएम सुसाइड केस में बढ़ीं पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के परिवार की मुश्किलें! पिता पहुंचे कोर्ट, जानें क्या है नया मोड़

पंजाब की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को लेकर नया मोड़ आ गया है। बताया जा रहा है कि उनके पिता Sukhdev Singh Bhullar ने गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की याचिका दायर की है।

जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह भुल्लर ने अमृतसर की अदालत में यह याचिका दाखिल की है, जिसमें  उन्होंने बिना गिरफ्तारी के जमानत देने की मांग की है। उनका कहना है कि पंजाब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार न करे और कोर्ट से उन्हें बिना गिरफ्तारी के बेल मिल जाए। यह पूरा मामला डी.एम. सुसाइड केस से जुड़ा हुआ है, जिसमें कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

जिक्रयोग्य है कि एक मृतक अधिकारी ने एक वीडियो में Laljit Singh Bhullar पर उत्पीड़न और धमकियों के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।  मृतक रंधावा की पत्नी की शिकायत पर, लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह और PA दिलबाग सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब सबकी नजर अदालत के फैसले पर टिकी हुई है। हालांकि, ऐसे मामलों में अग्रिम जमानत मिलना आसान नहीं माना जाता, लेकिन अंतिम फैसला कोर्ट ही करेगा।