Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agar Malwa News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के मासूम की दर्दनाक ... Noida Digital Arrest: नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', पड़ोसियों की... Nari Shakti Vandan Adhiniyam: पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरग... Meerut Ghost House: मेरठ के 'भूत बंगले' का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पि... Dacoit Box Office Collection Day 2: 'धुरंधर 2' के बीच 'डकैत' की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने कर... Iran-US Conflict: होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क... Copper Vessel Water Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीने के बेमिसाल फायदे, लेकिन इन लोगों के लिए ह... IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर... WhatsApp Safety: कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें 'लिंक्ड डिव... Ravivar Ke Upay: संतान सुख की प्राप्ति के लिए रविवार को करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से भर ज...

Ludhiana News: लुधियाना में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा! 3 आरोपी काबू, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

लुधियाना : अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना हैबोवाल व थाना माडल टाऊन की पुलिस ने तीन शराब तस्करों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब की 84 बोतलें व 100 पऊआ बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।

थाना हैबोवाल की पुलिस ने अरोपी की पहचान बिंद चौक 22 फुट्टा रोड पर रहने वाले गुरनाम सिंह के रूप में की है। सब-इंस्पेक्टर केवल कृष्ण ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी तो बल्लो के रोड पर एक खाली प्लॉट में उक्त आरोपी शक्की हालत में बैठा था। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी से अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद की गई। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने गश्त के दौरान चेकिंग करते हुए पक्खोवाल नहर पुल के पास बने पार्क से शराब तस्कर को काबू कर लिया और आरोपी से अवैध शराब की 24 बोतलें बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान दुगरी के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के रूप में की है। इसी थाने की पुलिस ने एक अन्य शराब तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से अवैध शराब 100 पऊए बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी की पहचान डाक्टर अंबेदकर नगर के रहने वाले गौरव के रूप में की है। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों को लेकर भी खंगाला जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लेकर आते थे।