Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत Parliament Special Session: महिला आरक्षण पर महाफैसला! संसद में गूंजेगी आधी आबादी की आवाज, जानें पूरी... Trump vs Iran: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; 48 घंटे में डील फाइनल करने का दिया कड़ा संदेश Pathankot Crime: पठानकोट में खाकी पर हमला! पुलिस टीम को बनाया निशाना, हमलावरों की तलाश जारी Punjab Politics: 'राज्य को बचाने के लिए साथ आना जरूरी', तरुण चुघ ने पंजाब की स्थिति पर जताई चिंता मंगल ग्रह पर आबादी बसाने की सोच का पहला चरण पूरा विदेश गए युवक की मौत, 36 दिनों बाद गांव पहुंचा शव, नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार Amritsar Weather Update: अमृतसर में दूसरे दिन भी भारी बारिश और ओलावृष्टि! मौसम विभाग का अलर्ट जारी Amritsar High Alert: अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात! संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल के स...

चुनाव करीब आते ही सक्रिय हो गयी ईडी की टीम

तृणमूल प्रत्याशी देबाशीष कुमार से दोबारा की पूछताछ

राष्ट्रीय खबर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि घोटाले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रासबिहारी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार देबाशीष कुमार पर शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार था जब देबाशीष कुमार को केंद्रीय एजेंसी के सवालों का सामना करना पड़ा।

पांच घंटे की लंबी पूछताछ कोलकाता नगर निगम के मेयर परिषद के सदस्य और विधानसभा में उप मुख्य सचेतक देबाशीष कुमार सुबह करीब 11:30 बजे साल्ट लेक स्थित ईडी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय पहुंचे। लगभग पांच घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद वे शाम को बाहर निकले। मीडिया के सवालों का संक्षिप्त जवाब देते हुए उन्होंने केवल इतना कहा, मुझे जो कुछ भी कहना है, मैं अपनी पार्टी को बताऊंगा। इससे पहले सोमवार को भी उनसे इसी मामले में विस्तृत पूछताछ की गई थी।

क्या है पूरा मामला? यह मामला विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि खरीद में कथित अनियमितताओं और निवेशकों को लुभाकर उनके साथ की गई धोखाधड़ी से जुड़ा है। ईडी के सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह कोलकाता के बालीगंज और चौरंगी रोड स्थित एक बड़े व्यवसायी के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की गई थी। इस तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों में देबाशीष कुमार के नाम का जिक्र आया था। जांच एजेंसी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है, जो मुख्य रूप से जिलों के उन निवेशकों की शिकायतों पर आधारित है जिन्होंने इन परियोजनाओं में अपना पैसा लगाया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस जांच के दायरे को बढ़ाते हुए तृणमूल कांग्रेस के दो अन्य दिग्गज मंत्रियों को भी तलब किया है। दमकल और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बसु को 6 अप्रैल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रथिन घोष को 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि, इन दोनों मंत्रियों से पूछताछ नगर पालिकाओं में हुए कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में की जाएगी। चुनाव के ऐन वक्त पर केंद्रीय एजेंसियों की इस सक्रियता ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है, जहाँ सत्ताधारी दल इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रहा है।