Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा... Prashant Kishor News: जन सुराज प्रमुख PK ने पटना में लाठीचार्ज के घायलों से की मुलाकात, बीजेपी पर सा... रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा अफगानिस्तान में मानसून से आई आकस्मिक बाढ़ से तबाही एक लाख साठ हजार लोग देश छोड़कर भागे

Haridwar News: युवती से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Haridwar News: हरिद्वार के जमालपुर खुर्द इलाके में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवती से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भे दिया है. पुलिस ने मौके से एक अवैध हथियार बरामद किया है. घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद की रहने वाली एक युवती जमालपुर खुर्द में अपनी बहन के यहां रह रही थी. वह हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है. शुक्रवार सुबह जब वह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री जाने के लिए निकली, तभी रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया.

कहासुनी के बाद हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने तुरंत पास स्थित गैस प्लांट पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक की तलाश शुरू कर दी ग

इस मामले में एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और सुबह युवक के साथ हुए विवाद के बाद यह मामला सामने आया. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की.

पुलिस पहुंची तो मृत मिला युवक

लोकेशन के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो युवक मृत अवस्था में मिला. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने एक अवैध हथियार से खुद को गोली मारी थी. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.