Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!

RAMA FIRST LOOK OUT: जिस एक झलक का सालभर से लोग इंतजार कर रहे थे, वो फाइनली अब सबके सामने आ गई है. रणबीर कपूर भगवान राम बने दिख रहे हैं, वो भी हनुमान जयंती के दिन. ‘रामायण’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे दिवाली 2026 में रिलीज किया जाना है. पहले ही मेकर्स ने एक इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया था. पर तब रणबीर कपूर की कोई क्लियर झलक नहीं दिखी थी. पर अब नमित मल्होत्रा ने अपना वादा पूरा किया. इस 4000 करोड़ी फिल्म से ‘राम’ बने रणबीर कपूर की पहली झलक दिख गई है. 2 मिनट 28 सेकंड का यह वीडियो हर लिहाज से स्पेशल है. क्यों रणबीर कपूर ही इस रोल के लिए एकदम सही च्वाइस थे, यह भी साबित हो गया है. पर सबसे ज्यादा जिस एक चीज ने इम्प्रेस किया, वो है विजुअल्स. लेवल तो बहुत ग्रैंड होने वाला है.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नमित मल्होत्रा ने बजट 4000 करोड़ रुपये बताया है. जिसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा. हालांकि, वीडियो के आखिर में रावण भी दिखता है, जो किरदार ROCKING STAR यश निभा रहे हैं. पर उनका चेहरा अबतक रिवील नहीं किया है, वो उनका सिर्फ बैक लुक ही नजर आया है. पुष्पक विमान की एक तस्वीर भी दिखी है, जिसका स्केल इतना ग्रैंड है, उसे देखकर ही होश उड़ना तय है.

रणबीर कपूर भगवान राम बन दिल में उतरे

इस रामा टीजर की शुरुआत के 20 सेकंड पर रणबीर कपूर की पहली झलक देखने को मिलती है. अपना धनुष लिए श्री राम खड़े हैं. पर जैसे ही 34 सेकंड पर पूरा एक सीन आता है, जहां रणबीर कपूर लोगों के बीच से गुजर रहे हैं और उनपर फूलों की बारिश हो रही है. क्योंकि राम लौटे हैं. दूसरे फ्रेम में वनवास की झलक दिखी. लेकिन उसके बाद दिखते हैं भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण… जो पिता की आज्ञा का पालन करते हुए जा रहे हैं और सामने अयोध्या के लोग खड़े हैं. बात रथ की हो, आम लोगों की, भीड़ के बीच से गुजरते भगवान राम की झलक या कोई पास का फ्रेम. सबकुछ इतना भव्य है कि मन खुश होता है. हालांकि, असली फ्रेम तो 1 मिनट 14 सेकंड पर है, जब रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा गया. वो सच में दिल में उतर गए.

राजा दशरथ और भगवान राम का एक बहुत सुंदर सीन भी इस टीजर में है. जहां राम का नाम सुनाई देता है और फिर रणबीर कपूर पलटकर देखते हैं. वो जानते हैं यह उनके पिता की आवाज है. साथ में साई पल्लवी भी बैठी दिखीं, जो माता सीता के किरदार में हैं. साथ ही रवि दुबे, जो फिल्म में लक्ष्मण का रोल कर रहे हैं.