Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देवघर में मिड-डे मील का बुरा हाल! गैस सिलेंडर खत्म तो चूल्हे पर बन रहा खाना; बच्चों की सेहत और शिक्ष... Tendu Patta Rate 2026: केंदु पत्ता के दामों में बढ़ोतरी, प्रति बोरा ₹38 बढ़े; सलाहकार समिति की बैठक ... Koderma Murder Mystery: कोडरमा में पैरी माइंस के पास बोरे में बंद मिली महिला की लाश, इलाके में फैली ... Garhwa Elephant Attack: गढ़वा में गजराज का तांडव! 24 घंटे में दो लोगों को कुचला, इलाके में दहशत का म... Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट के सामने निकला दुर्लभ 'दोमुंहा' सांप, रेड सैंड बोआ को देख उड़े होश! ITI Student Transfer Case: हाईकोर्ट ने दी JUT के प्रस्ताव को मंजूरी, अब दूसरे संस्थानों में भेजे जाए... LPG संकट का देसी तोड़! 'सुगनू' गांव के हर घर में लकड़ी का अंबार, गैस के भरोसे नहीं रहते यहां के लोग Double Murder Mystery: नाजायज मोहब्बत का खूनी अंजाम! एक ही प्रेमिका के दो प्रेमी, एक ने दूसरे को उता... Surajpur Weather Update: सूरजपुर में बेमौसम बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त; फसलों को भारी नुकसान। Bhilai Suicide Case: भिलाई आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, कांग्रेसी नेता गिरफ्तार; महिला आरोपी अभी ...

रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पोल्ट्री फार्म की आड़ में बन रही थी MD ड्रग्स, 3 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार।

रतलाम। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खाली पड़े पोल्ट्री फार्म में संचालित एमडी ड्रग फैक्ट्री का राजफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन से अधिक आरोपितों को एमडी ड्रग बनाते हुए पकड़ा है। फिलहाल पुलिस ने अधिकारिक रूप से आरोपितों की जानकारी और जब्त मशरूका का खुलासा नहीं किया है। दोपहर तीन बजे पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

जानकारी के अनुसार खेत में बने इस पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से एमडी ड्रग तैयार की जा रही थी। सूचना मिलने पर थाना पिपलौदा पुलिस, साइबर सेल जावरा एवं एसडीओपी संदीप मालवीय व थाना प्रभारी रमेश कोली के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दबिश दी।

सूत्रों के अनुसार छापे के दौरान पुलिस द्वारा करीब 600 ग्राम एमडी ड्रग और 100 किलो से अधिक संदिग्ध केमिकल बरामद करने की जानकारी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि इन केमिकल्स का उपयोग एमडी ड्रग बनाने में किया जा रहा था।

पहले भी पकड़ी गया था अवैध माल

  • गौरतलब है कि इससे पहले 16 जनवरी को जावरा के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के चिकलाना में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। रात करीब 1 बजे मस्जिद के पीछे स्थित एक मकान पर दबिश देकर यह कार्रवाई की गई थी।

  • मकान दिलावर खान पठान का बताया गया, जहां करीब एक वर्ष से अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी सामने आई थी। उस दौरान पुलिस ने मौके से 10 किलो से अधिक एमडी ड्रग, बड़ी मात्रा में केमिकल से भरे ड्रम, एमडी निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, 12 बोर की बंदूक, 91 जिंदा कारतूस, दो मोर तथा चंदन की लकड़ियां बरामद की थीं। करीब ढाई माह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में अवैध ड्रग निर्माण के नेटवर्क की गंभीरता उजागर हुई है।

पुलिस जल्द ही पूरे गिरोह का करेगी खुलासा

फिलहाल पुलिस ने बोरखेड़ा मामले में पकड़े गए आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के नाम-पते और नेटवर्क का पूरा खुलासा नहीं किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।