Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Ola Bike Bullet Collision: जयपुर में ओला बाइक और बुलेट की जोरदार टक्कर; युवती के साथ हुआ हादस... Delhi-Saharanpur Highway Accident: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने कैंटर में मा... Investment Fraud Arrest: करोड़ों की ठगी कर भागा था विदेश, सऊदी अरब से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़ा श... UP Crime News: जमीन में गड़ा खजाना मिलने की कहानी सुनाकर करते थे ठगी; नकली सोने की माला बेचते पकड़े ... Fire in Ayodhya Mahayagya: अयोध्या में महायज्ञ के दौरान लगी भीषण आग: मुख्य पंडाल जलकर खाक, हादसे में... Brij Bhushan Singh Statement: "देश में दो ही खलनायक: पहला मुसलमान, दूसरा सवर्ण", जानें बृजभूषण शरण स... Houthi Entry in Iran Conflict: हूती विद्रोहियों का ईरान को खुला समर्थन; लाल सागर से लेकर अरब तक युद्... Hisar Court Verdict: हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कड़ी सज... Mandi Gate Pass New Rule: 'नंबर प्लेट नहीं तो गेट पास नहीं' नियम से भड़के किसान; सरकार के फैसले को ब... Crime in Residential Area: दिनदहाड़े झपटमारी! घर की सफाई कर रही महिला के गले से सोने की चेन झपट ले ग...

Ratlam Gangrape : रतलाम में दो चचेरी बहनों से फैक्ट्री में सामूहिक दुष्कर्म, पार्टी का झांसा देकर ले गए थे 3 युवक

रतलाम : रतलाम के नामली में दो चचेरी बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के मामले से पुलिस में हड़कंप मच गया. एक पीड़ित नाबालिग है. आरोपियों ने सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद पार्टी देने के नाम पर दोनों लड़कियों को धोखे से एक गोदाम पर बुलाया और उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना गुरुवार रात की है.

पुलिस को देर रात मिली लोकेशन

जब देर रात तक लड़कियां घर नहीं पहुंची परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से इन लड़कियों की लोकेशन पता चल सकी. आरोपी नशे की हालत में इन्हें छोड़कर फरार हो गए थे. पीड़ित युवतियों ने परिजनों को आपबीती बताई. नामली पुलिस थाने में पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर 3 युवकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है.

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया

आरोपी सुमित जाट, पवन जाट और राजवीर कुमावत दोनों चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर अगरबत्ती फैक्ट्री पर लेकर गए. जहां पार्टी के नाम पर कोल्ड ड्रिंक में उन्हें नशीला पदार्थ पिलाया. युवकों ने दोनों युवतियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करवा दिए. रात 10 बजे तक लड़कियां घर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए. देर रात पुलिस की मदद से लड़कियों के बारे में जानकारी मिली.

एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया “एक बालिका मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने नामली पहुंची थी. इन्हें धोखे से एक फैक्ट्री पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया. नामली थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.”

राजधानी भोपाल में महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई. महिला को उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने अगवा किया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. महिला के साथ मारपीट की और छोड़ दिया. पीड़िता रात 2:30 बजे बेसुध हालत में घर लौटी, तब वारदात का खुलासा हुआ. मंगलवारा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. महिला के परिवार वालों के अनुसार वह अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने निकली थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी.

जब पिता और भाई ने उसे ढूंढना शुरू किया तो कोई सुराग नहीं मिला. रात करीब 2:30 बजे महिला बेसुध हालत में घर पहुंची तो परिवार वालों के होश उड़ गए. थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया “आरोपी डीआईजी बंगले का रहने वाला है. उसकी तलाश की जा रही है.”