Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और...

MP Minister Fireside Action: मध्य प्रदेश के मंत्री दिलीप अहिरवार की दरियादिली: किसान की जलती फसल देख खेत में कूदे, खुद बुझाई आग

छतरपुर : वन व पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार चर्चा में हैं. वह अपने चंदला विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे, तभी अचानक उनके काफिले को एक महिला ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई. मंत्री ने देखा कि खेत मे आग लगी है. इसके बाद मंत्री अपने काफिले को लेकर खेत में उतर गए और आग बुझाना शुरू कर दिया. काफी देर तक मंत्री और उनका काफिला खेत में घुसकर आग बुझाता रहा. आग फैल चुकी थी. इसके बाद भी पत्तों व लाठी की मदद से आग बुझाई गई.

मंत्री की जांबाजी की तारीफ हर जुबां पर

मंत्री दिलीप अहिरवार ने महिला के खेत में लगी आग को बुझाने के लिए जो कदम उठाया, वह देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है. छतरपुर से 100 किलोमीटर दूर चंदला के पास खडेहा ओर सिंहपुर के बीच किसान के खेत में आग लगने से अफरा-तफरी मची थी. तेज हवा के कारण आग लगातार तेजी से फैल रही थी, खेत में खड़ी फसल लगातार जल रही थी. महिला परेशान थी और चीख पुकार कर रही थी. महिला को भारी नुकसान होने का खतरा दिखाई दे रहा था.

मंत्री ने पूरी फसल को जलने से बचाया

इसी दौरान चंदला से विधायक एवं मंत्री दिलीप अहिरवार अपने काफिले के साथ वहां से गुजरे. महिला की आवाज सुनकर मंत्री रुके तो उसने आपबीती सुनाई. इसके बाद मंत्री ने काफिला लेकर खेत की ओर रुख किया. दौड़कर खेत मे घुस गए और आग बुझाना शुरू कर दिया. मंत्री के साथ के लोगों ने भी पानी डालना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक आग बहुत भड़क चुकी थी, लेकिन मंत्री और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया. खड़ी फसल को बड़े नुकसान से बचा लिया गया.

मंत्री दिलीप अहिरवार ने पीड़ित महिला को फसल नुकसान की भरपाई के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. प्रशासन को फ़सल नुकसान के सर्वे के निर्देश दिए. मंत्री दिलीप अहिरवार का कहना है “वह सरवई में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा से चंदला लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हुई. महिला सड़क पर खड़ी आवाज लगा रही थी, तभी हमने काफिले को रोककर आग बुझाना शुरू कर दिया था. स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे. फसल नुकसान की भरपाई भी की जाएगी.”