Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रूसी कब्जे वाले इलाकों पर यूक्रेन का ड्रोन हमला तेज ब्रसेल्स में युवाओं का प्रदर्शन फिर हिंसक हुआ राज्यसभा चुनाव में तेज हुआ जोड़ घटाव का खेल Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला...

Hisar Court Verdict: हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से रेप के दो दोषियों को 20-20 साल की कड़ी सजा, 1.16 लाख रुपये का जुर्माना

हिसार : हिसार की अदालत ने हांसी के एक गांव की नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में 2 दोषी युवकों को 20-20 साल व प्रत्येक को 1 लाख 16 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

अदालत में चले अभियोग अनुसार अक्तूबर 2020 में पीड़िता की मां ने हांसी महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव के ही 2 युवकों ने उसकी नाबालिगा बेटी को किसी बहाने से बुलाया और बहला-फुसलाकर गाड़ी हिसार हाईवे पर सुनसान जगह पर ले गए। वहां नाबालिगा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोपी वीडियो व फोटो होने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहे थे और छोटे भाई को मारने की धमकी दे रहे थे। मामले का पता लगने पर पुलिस को शिकायत दी थी।