Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

Bareilly Crime News: अश्लील हरकत का विरोध करने पर सब्जी वाले के घर पथराव, ईंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के जाटवपुरा टायर मंडी क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां बुधवार देर रात एक मामूली विवाद में पड़ोसियों के बीच शुरू हुई कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट और फिर पथराव में बदल गई. इस दौरान एक 65 साल की बुजुर्ग महिला को ईंट लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतक का नाम मारुख बेगम है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दरअसल, बरेली के जाटवपुरा निवासी इमरान अपने घर के बाहर ही सब्जी बेचने का काम करता है. आरोप है कि पास में किराने की दुकान चलाने वाला युवक अर्सल उससे अश्लील हरकत करने लगा. इस बात से परेशान होकर इमरान ने इसकी शिकायत आरोपी की मां से की. यही बात आगे चलकर विवाद की वजह बन गई.

आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर आरोपी पक्ष के लोगों ने इमरान के साथ मारपीट शुरू कर दी. खुद को बचाने के लिए इमरान किसी तरह अपने घर के अंदर भाग गया और दरवाजा बंद कर लिया. लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ, बल्कि और बढ़ गया.

दरवाजा न खुलने पर शुरू हुआ पथराव

इमरान का आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने परिवार के अन्य लोगों जैसे चाचा और ताऊ को लेकर वहां पहुंच गए. उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन जब वे कामयाब नहीं हुए तो बाहर से ही दीवार के ऊपर से पथराव करना शुरू कर दिया.

इसी दौरान फेंकी गई एक ईंट सीधे इमरान की मां मारुख बेगम के सीने में जा लगी. ईंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी हालत बिगड़ने लगी. परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने रात उन्हें मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मारुख बेगम पहले से ही दिल की मरीज थीं, जिससे चोट का असर और ज्यादा गंभीर हो गया. उनकी मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के माहौल में आ गए.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी प्रेमनगर सुरेन्द्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिय टीम लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.