Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच...

हरियाणा में घर खरीदना हुआ महंगा! गुरुग्राम-फरीदाबाद में ‘अफोर्डेबल फ्लैट’ के बढ़े दाम; कैबिनेट का बड़ा फैसला, जानें अब कितनी ढीली होगी जेब?

हरियाणा में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किफायती आवास नीति-2013 में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है. इस फैसले के बाद प्रदेश में किफायती फ्लैट्स की कीमतों में औसतन 12% तक की बढ़ोतरी हो गई है. सरकार ने निर्माण लागत और जमीन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आवंटन दरों में बदलाव किया है.

गुरुग्राम में दरें 5,000 से बढ़कर ₹5575 प्रति वर्ग फुट हो गई हैं. वहीं, फरीदाबाद और सोहना में दरें 5,450 प्रति वर्ग फुट तय की गई हैं. विशेष बात यह है कि सोहना को अब कैटेगरी ‘B’ में शामिल किया गया है. इसके अलावा पंचकूला, पिंजौर, कालका (हाई/मीडियम पोटेंशियल) में दरें 5,050 प्रति वर्ग फुट तय की गई हैं.

बालकनी के लिए भी ढीली करनी होगी जेब

नई नीति के तहत अब सभी शहरों में बालकनी की दरें एक समान कर दी गई हैं, उपभोक्ताओं को बालकनी के लिए 1,300 प्रति वर्ग फुट (अधिकतम 1.30 लाख रुपये) अतिरिक्त भुगतान करना होगा. ये नई दरें केवल उन प्रोजेक्ट्स पर लागू होंगी जहां अभी तक आवंटन नहीं हुआ है. जिन प्रोजेक्ट्स के लिए आवेदन पहले ही आमंत्रित किए जा चुके हैं, उनमें पुराने नियमों के आधार पर ही ड्रॉ निकाला जाएगा.

मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को भी हरी झंडी

कैबिनेट ने कनेक्टिविटी सुधारने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. नरेला से कुंडली तक मेट्रो विस्तार को मंजूरी मिली, जिसकी लागत 545.77 करोड़ है. वहीं, 136 किमी लंबे नमो भारत कॉरिडोर (दिल्ली-पानीपत-करनाल) को भी स्वीकृति मिली. हरियाणा में इसके 11 स्टेशन होंगे.