Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Datia By-Election: दतिया में कांग्रेस का प्रचार तेज, जीतू पटवारी ने संभाला मोर्चा, अवधेश नायक को मना... Bilaspur Crime News: बलौदाबाजार के ट्रैफिक SI की पत्नी की शिवनाथ नदी में मिली लाश, 3 दिन से थी लापता CG Congress: फूलोदेवी नेताम के डिनर से गरमाई सियासत, क्या छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया कांग्रेस प्रदेश अध... अशोकनगर में खुलेगा 2000 सीटों वाला कॉल सेंटर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवाओं को दी बड़ी सौगात MP Congress News: अपनी ही पार्टी पर भड़के सुसनेर MLA भेरूसिंह परिहार, जीतू पटवारी को दी नसीहत, पार्ट... Nepanagar MLA Manju Dadu: विकास कार्यों में सुस्ती पर भड़कीं विधायक मंजू दादू, अधिकारियों को दी कड़ी... Oppo K15 Launch Date: 8000mAh बैटरी और कूलिंग फैन के साथ 24 जुलाई को लॉन्च होगा ओप्पो K15, जानें फीच... US Airstrike in Iran: ईरान में अमेरिकी हवाई हमले का दावा, 7 नागरिकों की मौत और 9 घायल Joe Root on ODI Cricket: वनडे क्रिकेट के भविष्य पर जो रूट का बड़ा बयान, भारत के खिलाफ जीत पर कही यह ... Moga Lottery Winner: 7 रुपये के लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत, मोगा के लक्ष्मण प्रजापति ने जीते 5 लाख

बालोद में नीलगाय की संदिग्ध मौत! जंगल में मिला शव, शिकार या बीमारी? वन विभाग ने शुरू की ‘पोस्टमार्टम’ जांच

बालोद: एक नीलगाय का शव बालोद के खैरतराई गांव में मिला है. इस नीलगाय को लोगों ने शनिवार को बालोद के रिहायशी इलाके में घूमते देखा था. रविवार को नीलगाय का शव खैरतराई गांव के तालाब में मिला. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. उसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. नीलगाय के शव को तालाब से निकाला गया.

हरकत में वन विभाग

वन विभाग के रेंजर रामनाथ टेकाम ने मीडिया को बताया कि बीते दो दिनों से यह नीलगाय जंगल से भटककर शहर में घूम रहा था. वह भोजन पानी की तालाश में शहर के रिहायशी इलाके में पहुंच गया था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि कुत्तों के हमले से भी इसकी मौत हुई होगी.

वन विभाग ने सारे प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए पोस्टमार्टम किया है. इसका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का खुलासा होगा- रामनाथ टेकाम, रेंजर, बालोद वन विभाग

कुत्तों के डर से तालाब की ओर भागा नीलगाय

वन विभाग के रेंजर रामनाथ टेकाम ने आशंका जताई है कि नीलगाय कुत्तों के हमले के डर तालाब में चला गया. उसके बाद तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई होगी. वन विभाग के कर्मचारी इस नीलगाय को दो दिनों से ढूंढ रहे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी और जब तक वह मिला तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. नीलगाय के पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में उसके दिल में बीमारी की बात का पता चला है.