Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Latehar News: अवैध खनन के जानलेवा गड्ढे बने मुसीबत; लातेहार में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा Ranchi Crime News: सिल्ली में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव; मची सनसनी, पुलिस शिनाख्त मे... Pulse Polio Campaign Jharkhand: झारखंड में 28 से 30 जून तक पल्स पोलियो अभियान; 61 लाख से अधिक बच्चों... Deoghar Health News: देवघर में लाखों की बाइक एम्बुलेंस बनी कबाड़; जसीडीह सीएचसी में धूल फांक रहे सरका... Rajnandgaon News: मासूम को कुचलकर भागा ट्रक; पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर भागने वाले आरोपी को ग्रामीणों... Sukma News: शहीद ASI रामू राम नाग के घर पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े; मां का हाल जाना और बलिदान क... Dhamtari News: धमतरी में धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस; प्रतिमा का ह... Kanker News: नक्सलियों के गढ़ से विकास की नई पहचान; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किसकोड़ो में लगाई जनचौ... Bijapur News: मट्टी मरका गांव में कलेक्टर की रात्रिकालीन चौपाल; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं और विकास ... Manendragarh Nursing College: मनेन्द्रगढ़ को मिली स्वास्थ्य शिक्षा की बड़ी सौगात; नर्सिंग कॉलेज भवन क...

Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— “अमेरिका के दबाव में क्यों है भारत की तेल नीति?”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के परिणाम काफी गंभीर होने वाले हैं. भारत में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं. होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं. किसी भी देश की नींव उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है. क्या अमेरिका तय करेगा कि हम तेल और गैस किससे खरीदेंगे. क्या वो तय करेगा कि रूस से तेल नहीं खरीदेंगे. हमारे संबंध किस देश से कैसे होंगे क्या ये वो तय करेगा. क्या हम अमेरिका के कहने पर तेल खरीदेंगे?

राहुल गांधी ने कहा, स्टेट ऑफ हॉर्मूज बंद है. दुनिया का 20 फीसदी तेल वहां से आता है. गैस की किल्लत है… ये सिर्फ शुरुआत है. अमेरिका को फैसला लेने की इजाजत किसने दी? हम रूस से तेल क्यूं नहीं ले सकते? उन्होंने कहा, ये कॉम्प्रोमाइज है. यहां पेट्रोलियम मंत्री बैठे हैं. खुद बोला है कि वो एपस्टीन के मित्र हैं. जैसे ही राहुल ने एफस्टीन का जिक्र किया, सदन में हंगामा शुरू हो गया.

जिस विषय पर नोटिस दिया, उस पर बोलें

इस बीच स्पीकर ने कहा, जिस विषय पर नोटिस दिया है, उस पर बोलिए. आप विषय से इतर बोल रहे हैं. इसके बाद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत 40 देशों से कच्चा तेल खरीद रहा है. होमुर्ज स्टेट से 20 फीसदी आवाजाही प्रभावित हुई है. भारत के क्रूज ऑयल की पोजिशन सुरक्षित है. देश में डीजल पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं है. भारत के पास पर्याप्त डीजल पेट्रोल है. नैचुरल गैस के लिए प्राथमिकता तय की गई है.

कालाबाजारी की वजह से देश में पैनिक

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, कालाबाजारी की वजह से देश में पैनिक है. घरेलू गैस का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा है. वैकल्पिक मार्गों से लगातार कच्चा तेल आ रहा है. भारत लंबे समय तक हालात से निपटने के लिए तैयार है. मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार ने कमेटी भी बनाई है, जो कि सभी पार्टियों से बात कर रही है.