Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahasamund Crime News: महासमुंद में होली के दिन लापता हुए 9 साल के मासूम की हत्या? अगले दिन खेत में ... Human-Wildlife Conflict: मंडी प्रभारी पर हाथी का जानलेवा हमला, पत्नी के सामने ही पति को उतारा मौत के... Raipur Weather Update: रायपुर में अभी से तपने लगी जमीन, मार्च के अंत तक 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा... Raipur Crime News: रायपुर की खारून रेलवे कॉलोनी में मिला शव, हत्या या ब्रेन हेमरेज? मौत की गुत्थी सु... बेमेतरा में भीषण मंजर! पैरावट की आग से दहका घर, फिर हुआ जोरदार सिलेंडर ब्लास्ट Jharkhand Road Accident: बिल्ली को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, 45 वर्षीय महिला की द... Latehar Crime News: लातेहार में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसन... Palamu Murder Case: पलामू में जमीन विवाद में बुजुर्ग की टांगी से काटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पिता-पु... छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! जेआरएसयू लाइब्रेरी का बदलेगा स्वरूप, 30 लाख के बजट से मिलेगी डिजिटल सुव... Palamu Crime News: पलामू में सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंकी दुकान, पुलिस ने दो आरोपियों को दबो...

MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे सुर

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी में इस बार होली की धूम कुछ अलग अंदाज में देखने को मिली. जहां गांव-गांव और शहर के चौक-चौराहों पर पारंपरिक फाग गीतों की गूंज सुनाई दी. वहीं, एक खास फाग गीत ने पूरे जिले में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा को जन्म दे दिया है. सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में लोक गायकों और कार्यकर्ताओं ने ऐसा फाग गीत प्रस्तुत किया, जो अब सुर्खियों में बना हुआ है.

पीएम का सॉन्ग बना चर्चा का विषय
इस गीत के बोल थे ‘दिल्ली में बैठे हैं मोदी हो, अरे भारत में बैठे हैं मोदी हो और है सब खुशहाल, और सीधी मा बैठे हैं सांसद मिश्रा जी, एही से है खुशहाल, दिल्ली में बैठे हैं मोदी.” इस फाग गीत के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्थानीय सांसद को जोड़ते हुए खुशहाली का संदेश दिया गया है. यह बताया जा रहा है कि यह फाग गीत करीब आधे घंटे तक चलता रहा और मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं. इस कार्यक्रम के बाद से ही यह गीत जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

सांसद राजेश मिश्रा ने गाया गाना
इस समारोह के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने खुद भी पारंपरिक फाग गाया और नगाड़ा बजाकर उत्सव में रंग भर दिया. जहा होली के रंग, गुलाल और लोकधुनों के बीच कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजन में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. सीधी जिले में आयोजन केवल एक जगह पर नहीं हुआ है बल्कि कलेक्टर बंगले के अलावा सीधी विधायक रीति पाठक के आवास पर भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ.

विधायक रीति पाठक अपने पति रजनीश पाठक के साथ समारोह में शामिल हुईं, जहां क्षेत्र के कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे. वही पूरे आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली खेली गई और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया.